जानिए कौन हैं इमरती देवी जिन्हें 'आइटम' कहने पर भड़क उठे सीएम शिवराज सिंह चौहान

जानिए कौन है इमरती देवी जिसे कमलनाथ ने कहा आइटम और अब इसके विरोध में शिवराज सिंह चौहान करने जा रहे हैं मौन धारण।

  • 1966
  • 0

देश की राजनीति में काफी कुछ होता हुआ नजर आता है। चाहे चुनाव हो या फिर न हो लेकिन कई राजनेता ऐसे बयान देते हुए नजर आते हैं जो कि महिलाओं के सम्मान को चोट पहुंचाने का काम करते हैं। कई बार तो राजनेता दूसरी महिला नेता के प्रति भी कुछ ऐसे शब्द का इस्तेमाल कर बैठते हैं जो कि बिलकुल भी ठीक नहीं होते है। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला रहा है। जहां मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी की प्रत्याशी इमरती देवी को जहां आइटम कहा। वही, कांग्रेस नेता अजय सिंह ने तो उन्हें जलेबी तक कह दिया है। इन सभी चीजों के विरोध में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान 2 घंटे तक का मौन रखने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार पहले भी इमरती देवी चर्चा में रही थीं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी उन खास बातों के बारे में यहां। जोकि बहुत कम लोगों को पता होगी।

- मध्यप्रदेश  मेंं हुई चुनावी सभा में शब्दों की मर्यादा भूले पूर्व सीएम कमलनाथ ने इमरती देवी को कहा आइटम।

- एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने निशाना साधते हुए कहा- घटिया स्तर की राजनीति करने में जुटे हैं कमलनाथ।

- भोपाल में इसके विरोध में शिवराज सिंह करेंगे 2 घंटे का मौन धारण।

- इतना ही नहीं बीजेपी की ओर से भी 10 से 12 बजे तक प्रदेश व्यापी मौन रखा जाएगा।

- सफाई देते हुए कमलनाथ ने खुद को भी बताया आइटम, कहा- ये कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है।

- कमलनाथ पर भड़की इमरती कहा- सभ्यता नहीं है तो क्या कहा जाए।

- जिला दतिया के ग्राम चरबरा में इमरती देवी का जन्म 14 अप्रैल 1975 के दिन हुआ था।

- इमरती देवी ने केवल हाईयर सेकंडरी तक शिक्षा प्राप्त की है।

- 1997-2000 तक  इमरती देवी ने जिला युवा कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद को संभाला था।

-  13वीं विधानसभा की सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुई थी इमरती देवी।

-  इसके अलावा तीसरी बार 15वीं विधानसभा में जिला ग्वालियर के डबरा क्षेत्र से चुनी गई।

- हैरानी वाली बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रीमण्डल में मंत्री पद पर मौजूद रही थी इमरती। महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद संभाला था।

- कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहकर सुर्खियां बटोरने का किया है काम।

- बीजेपी नेता ज्योतिराज सिंधिया की हैं बड़ी समर्थक, एक बार छुए थे पैर।

- कैबिनेट मंत्री के तौर पर 25 दिसंबर 2018 को शपथ ग्रहण की थी।

- 26 जनवरी 2019 को नहीं पढ़ पाई भाषण तो कलेक्टर की ली मदद। वीडियो हुआ था वायरल।

- इसके बाद शिवराज सिंह की कैबिनेट में मंत्री की शपथ 2 जुलाई 2020 को ली थी।

LEAVE A REPLY

POST COMMENT