Trending News: कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे लव सिन्हा, गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव

जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर के दिन सासाराम से अपनी चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में भी काफी कुछ होता हुआ नजर आया है।

  • 1566
  • 0

जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर के दिन सासाराम से अपनी चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। वहीं, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसी ही देश, दुनिया और बॉलीवुड से जुड़ी 'आज की खास खबरें' पढ़िए सिर्फ इंस्टाफीड पर...

1. सुरक्षा बालों ने पकड़ा जिंदा आतंकी

मध्य कश्मीर के बडगाम से एक बड़ी खबर सामने आई है सुरक्षा बालों ने एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ने का काम किया है वो भी हथियार के साथ। लेकिन उसका दूसरा साथी गोलीबारी के बीच मौका देखकर भाग उठा। जो आतंकी गिरफ्तार हुआ है उसके पास एके 47 मौजूद है। 

2. पीएम मोदी करेंगे सासाराम से चुनावी रैली की शुरुआत

बिहार चुनाव को लेकर अब पीएम मोदी कमर कसते हुए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी 23 अक्टूबर के दिन सासाराम से अपनी चुनावी रैली की शुरुआत करेंगे। पीएम चार बार तो बिहार जाएंगे। साथ ही 12 रैलियां भी करेंगे। 

3. शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह का मर्डर

पंजाब से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है शौर्य चक्र जैसी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले बलविंदर सिंह की गोली मारकर कुछ अज्ञात हमलवारों ने हत्या कर दी है। ये घटना पंजाब के तरण तारण जिले में घटी है। जब बलविंदर भीखीविड गांव में मौजूद घर से लगे दफ्तर में मौजूद थे तब ये घटना हुई है।

4.शेर लिखकर संजय का सीएम योगी पर तंज

आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर एक शेर के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने अपने शेर में लिखा है कि कौम के गम में डिनर खाते है हुक्काम के साथ, रंज लीडर को बहुत है मगर आराम के साथ। इस शेर को लिखते हुए संजय ने यूपी के कानून व्यव्सथा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

5. गुलाम नबी आजाद कोरोना पॉजिटिव

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को इस वक्त होम क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही जो लोग उनके संपर्क में आए हैं उन्हें प्रोटोकॉल फॉलो करने के लिए कहा है।

6. सुशांत केस में मनगढ़त कहानियां फैलाने वाला गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बड़ा मामला सामने आया है। जो वकील इस केस से जुड़ी मनगढ़त कहानियां बना रहा था, ट्वीट कर रहा था और उन लोगों के नाम इस केस से जोड़ रहा था जिसका इससे कोई ताल्लुक नहीं है उनसे मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।  दिल्ली के वकील को इस मामले में आईपीसी और आईटी की कई धाराओं के आधार पर गिरफ्तार किया है।

7. KKR के दिनेश ने दी इयोन को कप्तानी

आईपीएल में एक टीम बड़ा बदलाव करती हुई नजर आई है। आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अब अपनी कप्तानी इयोन मोर्गन को दे दी है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया है ताकि वो अपने बल्लेबाजी और टीम के लक्ष्म को पूरा करने के लिए अपना ध्यान  लगा सकें।

8. जावड़ेकर का बयान- एलजेपी है वोटकटवा पार्टी

बिहार चुनाव नजदीक आ गए हैं और बयानबाजी भी काफी तेज हो गई है। अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने एक बयान में ये कहा है कि बिहार में होने वाले चुनावों में एलजेपी कोई असर नहीं डाल पाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि वो सिर्फ एक वोटकटवा की पार्टी बनकर रही रह जाएगी। उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि बिहार में सिर्फ 4 पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

9. बलिया गोलीकांड पर बोले सुरेंद्र सिंह, आत्मरक्षा के लिए चलाई गोली

यूपी के बलिया गोलीकांड की वजह से काफी बवाल मचा हुआ है। इस मामले में सात लोग गिरफ्तार हो गए हैं। लेकिन इस घटना का जो मुख्य आरोपी बना हुआ है धीरेंद्र सिंह अभी भी फरार है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि आरोपी ने खुद की रक्षा करने के लिए गोली चलाई थी

10. कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ेंगे लव सिन्हा

कांग्रेस पार्टी की तरफ से शत्रुघ्न सिंन्हा के बेटे को बिहार की जो बांकीपुर विधानसभा सीट है वहां से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने अपना नामांकन तक दाखिल किया है। उन्होंने अपनी बात में कहा है कि बिहार हूं न कि बाहरी।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT