Trending News: राज्यपाल और उद्धव ठाकरे के बीच बहस, उत्तराखंड में 9 नवंबर को होंगें चुनाव

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोरोनोवायरस के लिए वैक्सीन 2021 की शुरुआत में आने की उम्मीद है।

  • 1467
  • 0

तीर्थस्थानों के खुलने को लेकर राज्यपाल और उद्धव ठाकरे के बीच छिड़ी बहस। यूपी में 3 दलित बहनों पर  फेंका गया एसिड। बिहार चुनाव से पहले  भाजपा ने बागी नेताओं को किया निष्कासित। ऐसी ही देश, दुनिया से जुड़ी 'आज की खास खबरें' पढ़िए सिर्फ इंस्टाफीड पर...


1: राज्यपाल और उद्धव ठाकरे के बीच छिड़ी बहस 


 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच तीर्थस्थानों के फिर से खुलने के मुद्दे को लेकर अनबन हो गई है, सभी तीर्थस्थान मार्च में कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बाद से बंद चल रहे है। 


2: यूपी में 3 दलित बहनों पर  फेंका गया एसिड 


उत्तर प्रदेश में वारदातें बढ़ती जा रही हैं ताज़ा मामला तीन युवा दलित बहनों पर एसिड फेकनें का है। बता दें तीनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा उस वक़्त हुआ जब वे घर पर थीं। 


3: डॉ. हर्षवर्धन ने की कोरोना वैक्सीन को लेकर घोषणा 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि  भारत में कोरोनोवायरस के लिए वैक्सीन 2021 की शुरुआत में आने की उम्मीद है। वर्तमान में विशेषज्ञ देश में वैक्सीन का वितरण कैसे करना है, इसकी योजना बनाने में लगे हुए हैं।


4:   भाजपा ने बागी नेताओं को किया निष्कासित 


 भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बिहार में अपने नौ वरिष्ठ नेताओं को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद भाजपा ने इन नेताओं को निलंबित कर दिया।


5: गगनयान परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट 


 भारत ने 59 देशों के साथ अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में 250 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं, ये भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाएगा और भी कई फायदे पहुंचाएगा, इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत का प्रमुख सहयोग रूस, अमेरिका, फ्रांस जापान और इजरायल के साथ चल रहा है और भविष्य की परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर रहा है। 


 6: उत्तराखंड में 9 नवंबर को होंगें चुनाव 


 मंगलवार को चुनाव आयोग ने चुनाव की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11  खाली राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 9 नवंबर को होगा। 11 सीटों में से 10 राज्यसभा सीटें उत्तर प्रदेश में और एक उत्तराखंड में है।


7:  पाकिस्तान की कोशिश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन


गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों ने इस्लामाबाद के दबदबे के खिलाफ और पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में लोगों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों के खिलाफ प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद के कब्जे वाले गिलगित बाल्टिस्तान की राजनीतिक स्थिति को बदलने के प्रयासों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर प्रतिरोध अभियान चलाया है।


8 : WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबायियस ने जताई चिंता 


विश्व स्वास्थ्य संगठन  के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयियस ने सोमवार को कहा कि हमें सिर्फ  कोरोना  वैक्सीन का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि हमे खुद को उससे बचाना ही चाहिए और ये हमारे हाथ में है।


9:  सेंसेक्स 32.82 अंक लुढ़ककर 40,560.98 अंक पर पहुंचा 


सुबह करीब 09:15 बजे, सेंसेक्स शुरुआती सत्र में 32.82 अंक फिसलकर 40,560.98 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 12.60 अंकों की गिरावट के साथ 11,918.35 पर था।


10: 24 घंटे में आए 55,342 नए केस


देश में संक्रमितों की संख्या 71 लाख 75 हजार को पार कर गयी है। वहीं अब तक एक लाख 9 हजार 856 मरीजों की मौत हो गई है। 62 लाख से ज्यादा  मरीज रिकवर हो चुके हैं  और 8 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT