Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

शरीर के लिए फायदेमंद है हल्दी का पानी, कई बीमारियां हो जाएंगी दूर

भारतीय लोगों के घर हल्दी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग लोग खाना बनाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल आप औषधि के तौर पऱ भी कर सकते हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 02 December 2024

भारतीय लोगों के घर हल्दी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग लोग खाना बनाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल आप औषधि के तौर पऱ भी कर सकते हैं। हल्दी के अंदर कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जब भी कोई घर में बीमार होता है तो लोग उसे हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। क्या आपको पता है कि हल्दी वाला पानी पीने से आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।

शरीर की सूजन कम

हल्दी के अंदर एंटी इन्फ्लेमेटरी वाले गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर की सूजन कम होती है। हल्दी वाला पानी पीन से जॉइंट पेन और अर्थराइटिस जैसी परेशानियों का इलाज किया जा सकता है।

वेट लॉस

वजन कम करने में भी हल्दी का पानी मददगार साबित हो सकता है। इससे आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। इस तरह से आपका शरीर बिल्कुल फीट रहता है।

शरीर का स्ट्रेस

हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को स्ट्रेस से बचाने में मददगार होते हैं। इससे दिमाग तेज होता है और मस्तिष्क के कार्य में भी सुधार होता है।

एंटी कैंसर एजेंट

हल्दी में करक्यूमिन, एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। हल्दी में करक्यूमेन पाया जाता है जो एक एंटी कैंसर एजेंट की तरह काम करता है। यह कैंसर कोशिकाओं को रोकने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को होने वाले फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll