भारत का संविधान 26 जनवरी को ही क्यों लागू किया गया? क्या है इसकी वजह

जैसा कि आप जानते ही है हर साल भारत में 26 जनवरी को Republic Day मनाया जाता है।

इस साल भारत अपना 76 वां Republic Day मानने जा रहा है।

भारत का संविधान 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर 26 नवंबर 1949 को तैयार हुआ था।

लेकिन संविधान को 26 जनवरी के दिन ही क्यों लागू किया गया। आइए जानते है इसकी वजह

इसके पीछे की वजह ये है कि 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।

26 जनवरी को भारतीयों ने स्वतंत्रता के रुप में तिरंगा फहराया। लेकिन ब्रिटिश सरकार इसके खिलाफ थी।

इस इतिहास और महत्व को बनाए रखाने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। ताकि भारत का प्रत्येक नागरिक इस दिन को याद रखे।

भारत ने 26 जनवरी के दिन संविधान लागू कर एक नए स्वंतत्र देश और लोकतंत्र की शुरुआत की। यह दिन भारतीयों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।

Republic Day के दिन कर्तव्य पथ पर परेड होती है। राष्ट्रपति द्वारा ध्वजारोहण होता है और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियाँ परेड में निकलती हैं।

Hottest Sherlyn Chopra in sari.

Find out More..