जानिए कौन हैं कमला हैरिस, जो बनी है अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति, क्या है भारत संग रिश्ता!

अमेरिका चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को मात देकर जो बिडेन नए राष्ट्रपति बने हैं। लेकिन जानिए कमला हैरिस के बारे में खास बाते यहां जिन्होंने उपराष्ट्रपति का पद संभालते ही रच डाला है इतिहास।

  • 2548
  • 0

अमेरिका के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टीके नेता यानी जो बाइडेन ने शनिवार के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप को जमकर मात दी है। वहीं, अमेरिका कr उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने राष्ट्र के नाम जो पहला संबोधन दिया उसमें वो कई अहम बात रखती हुई नजर आई। उन्होंने अपनी बात में कहा कि मैं इस पर पर पहली महिला हूं पर आखिरी नहीं। लेकिन क्या आपको पता है कौन है कमला हैरिस और क्या है उनका भारत से गहरा संबंध। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कई हम बातों के बारे में यहां।

- कमला हैरिस ने रचा इतिहास, बनी हैं अमेरिका की पहली अश्वेत-महिला उपराष्ट्रपति।

- कमला हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को अमेरिका के ऑकलैंड में हुआ था।

- पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया और कानून की पढ़ाई उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कीी।

- इतना ही नहीं वो फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी के तौर पर भी काम करती हुई नजर आई है। 

- सैन फ्रांसिस्को की जिला वकील वो 2003 में बनती हुई नजर आई थी।

- वहीं, 2017 में वो ऐसी दूसरी अश्वेत महिला थी  जिन्होंने कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के तौर पर चुना गया था।

- आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उन्होंने इंटेलिजेंस पर सेलेक्ट कमेटी, होमलैंड सिक्योरिटी एंड गर्वमेंट अफेयर्स आदि में भी काम किया।

भारत से है गहरा नाता

- वैसे तो कमला हैरिस भारतीय मूल की एक अमेरिकी नागरिक है, लेकिन उनकी मां श्यामला गोपालन हैरिस का जन्म चेन्नई में हुआ था।

- कमला हैरिस का मां एक कैंसर शोधकर्ता थी , जिनकी शादी डोनाल्ड हैरिस के साथ हुई थी, जोकि इस वक्त स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाते है।

- श्यामला गोपालन हैरिस और डोनाल्ड हैरिस एक स्टूडेंट ग्रुप का हिस्सा होने के दौरान मिले थे, जो साप्ताहिक लेखकों से ब्लैक राइटर्स, राजनीति और सक्रियता के बारे में बात करते थे।

- श्यामला गोपालन हैरिस ने पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। यह एक समय था जब अधिकांश भारतीय घरों में फोन लाइनें नहीं थीं।

-  श्यामला गोपालन हैरिस के पिता पी. वी. गोपालन एक IAS ऑफिसर थे, जिन्होंने जाम्बिया सरकार में राहत उपायों और शरणार्थियों के निदेशक के रूप में काम किया था। 

-  श्यामला के गांव की बात करें तो तमिलनाडु के तिरुवूरुर जिले में मन्नारगुड़ी के पास "पिंगनाडु" है।

- जब कमला और बहन माया काफी छोटी थी तब उनके माता-पिता ने तलाक ले लिया था। उनकी मां का निधन 2009 में हुआ था। 

- कमला को साउथ इंडिया घाना बेहद पसंद है। 

- वो एक भारतीय है उन्हें इस बात का गर्व है इसकी झलक उनके हर भाषण में दिखाई देती है क्योंकि वो अपनी मां का जिक्र हर बार उसमें करती है।

- हर साल वो और उनकी छोटी बहन तमिलनाडु में मौजूद अपने नानी के घर आया करती थीं। यहां वजह है कि वो मंदिर के दर्शन करने जाया करती है।

भारत की इस चीज का जता चुकी है विरोध

- कमला हमेशा भारतीय मूल के लोगों के हित की बात करती हुई नजर आती है, लेकिन कई चीजों का भी वो विरोध करती है।

- उनके अंदर ये भी देखा गया है कि जब भी उनकी पार्टी की नीतियों की बात आती है वो कभी भी डगमगाती हुई नजर नहीं आती।

- वो भारतीय विदेश की नीति- नियमों तक को एक बार फटकार तक लगा चुकी है।

- जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया तो उन्होंने इसे ठीक कदम नहीं बताया था। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT