क्या आप कर रहे खुद अपनी सेहत के साथ खिलवाड़, जानिए खाने में करें किस नमक का इस्तेमाल

भोजन में नमक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण घटक होता है। वही नमक भोजन के स्वाद को बढ़ाने का सबसे जरुरी तत्व भी है। इसलिए हमें भोजन के लिए नमक का चयन करते समय ध्यान रखना चाहिए।

  • 1699
  • 0

नमक को किचन का राजा कहा जाता है। क्योंकि यह एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर चीज में किया जाता है। कुछ लोग कम नमक खाना पसंद करते हैं और कुछ लोग अधिक खाना पसंद करते हैं। नमक सोडियम का सबसे अच्छा स्रोत है। इतना ही नहीं सोडियम भोजन को पचाने के साथ-साथ यह हमारे पाचन तंत्र को भी अच्छा रखता है, लेकिन जब लोग अत्यधिक मात्रा में सोडियम का सेवन करने लगते हैं तो वे लाभ के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

भोजन में नमक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण घटक होता है। वही नमक भोजन के स्वाद को बढ़ाने का सबसे जरुरी तत्व भी है। इसलिए हमें भोजन के लिए नमक का चयन करते समय ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आपके लिए कौन सा नमक सेहत के लिए बढ़िया और फायदेमंद है। 

टेबल सॅाल्ट (सादा नमक)

सादा नमक में सोडियम की मात्रा भरपूर होती है। आयोडीन भी टेबल सॉल्ट में पर्याप्त होता है जो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। अगर सीमित मात्रा में नमक का सेवन किया जाए तो यह कई फायदे करता है लेकिन बड़ी मात्रा में इसका सेवन हमारी हड्डियों को सीधे प्रभावित करता है। जिससे हमारी हड्डियां कमजोरी होने लगाती है।

सेंधा नमक

इसे रॅाक सॅाल्ट, व्रत का नमक और लाहोरी नमक के नाम से भी जाना जाता हैं। यह नमक  बिना रिफाइन के तैयार किया जाता है। हालांकि इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशइयम  की मात्रा सादे नमक की तुलना में काफी ज्यादा होती है। साथ ही  यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा होता हैं जिन लोगों को हार्ट और किडनी से संबंधित परेशानी होती है उनके लिए इस नमक का सेवन बहुत फायदेंमद साबित होता हैं।

काला नमक (ब्लैक सॅाल्ट)

काला नमक का सेवन हर तरह के व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज, पेट दर्द, चक्कर आना और उल्टी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। गर्मियों के मौसम में डॉक्टर नींबू पानी या छाछ के साथ काले नमक का सेवन करने की सलाह देते हैं। साथ ही काला नमक कई चीजों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है लेकिन इसमें फ्लोराइड होता है इसलिए इसके अधिक सेवन से हेल्थ को नुकसान होने का खतरा होता है।

लो-सोडियम सॅाल्ट

इस नमक को पोटेशियम नमक भी कहा जाता है हालांकि इसमें सादे नमक की तरह ही सोडियम और पोटेशियम क्लोराइड होता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें कम सोडियम नमक लेना चाहिए। इसके अलावा यह नमक हदय रोगी और डायबिटीज  के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

सी सॅाल्ट

यह नमक भाप के जरिए बनाया जाता है। यह सादा नमक की तरह नमकीन नहीं होता हैं।  सी सॅाल्ट का सेवन पेट फूलना, तनाव, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं के वक्त सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT