पीरियड्स में होने वाली ऐंठन से पाएं इन तमाम खाने की चीजों संग छुटकारा, बनी रहेगी सेहत

पीरियड्स के ऐंठन से शारीरिक रूप से दर्द को सहना मुश्किल हो सकता है। पीरियड्स के दौरान अपने पेट में दर्द को शांत करने में मदद करने के लिए ऐसे कुछ खाने की चीजें खा सकते हैं, जिससे आपको आराम मिले।

  • 2252
  • 0

पीरियड्स लड़कियों और महिलाओं के जीवन की एक सामान्य प्रक्रिया है। आमतौर पर ज्यादातर महिलाओं में लगभग 4-5 दिनों तक ये रहता है इस दौरान पेट और कमर के निचले हिस्से में दर्द होना आम सी बात है लेकिन पीरियड्स के दौरान सभी को एक समान दर्द नहीं होता बल्कि किसी को बहुत ज्यादा दर्द होता है तो किसी को सामान्य या फिर उससे भी कम। इसके साथ ही जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हद से ज्यादा दर्द महसूस होता है उनके लिए पीरियड्स के ये दिन काफी मुश्किल भरे हो जाते हैं। 

पीरियड्स के दौरान सिर्फ पेट में ही नहीं बल्कि ऐंठन के साथ जांघों में, पैर, पीठ और कमर में भी दर्द होने लगता है लेकिन किसी महिला को पीरियड्स के दौरान कितना दर्द होगा यह उनकी शारीरिक, मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। यहीं नहीं पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होने के पीछे कोई बीमारी भी हो सकती है। 

पीरियड्स के ऐंठन से शारीरिक रूप से दर्द को सहना मुश्किल हो सकता है। पीरियड्स के दौरान अपने पेट में दर्द को शांत करने में मदद करने के लिए ऐसे कुछ खाने की चीजें खा सकते हैं, जिससे आपको आराम मिले।

1. पानी अधिक पिएं


किसी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर हमेशा पानी पीने की सलाह दी जाती हैं। दिन में कम से कम रोज़ 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका डायजेस्टिव सिस्टम, स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। यहीं नहीं अपने आपको हाइड्रेटेड रखने से सूजन को कम करने में मदद मिलती है। आप रसदार फल खा सकते हैं, बहुत सारे तरल पदार्थ पी सकते हैं और ऐंठन को  कम करने के लिए दिन भर में पानी का अच्छा सेवन कर सकते हैं।

2. हरी या पत्तेदार सब्जियां मदद करती हैं


हरी और पत्तेदार सब्जियां खाने से आपके शरीर में आयरन की कम पूरी होने में मदद मिलती है क्योंकि इस दौरान आपके शरीर से खून निकल रहा है।  इसका मतलब है कि आप अपने शरीर के आयरन को भी इस दौरान खो रहे हैं जिससे ये हरी सब्जियां उसे वापस पाने में मदद करती हैं। आप पीरियड्स के दौरान थकान और सुस्त महसूस कर सकती हैं। इसके साथ ही ब्रोकली या पालक जैसी हरी सब्जियां खाने से आपको सक्रिय रहने में मदद मिलेगी।

3. केला, सेब और अनानास जैसे फल


केले में विटामिन बी 6 होता है और वे पोटेशियम से भरे होते हैं जो आपके शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा होता है। यह सूजन को दूर करने और दर्द को शांत करने में मदद करता है। आप अपने मुताबिक केले की स्मूथी बना सकते हैं और इसमें अन्य फल जैसे अनानास, जामुन मिला सकते हैं। आप अपने ऐंठन का इलाज करने के लिए एक सेब भी खा सकते हैं या  इसका रस भी पी सकते हैं।

4. दूध


दूध हमारे शरीर में कैल्शियम का एक शक्तिशाली जरिया है और आपको पीरियड्स के दौरान अपने शरीर में कैल्शियम की बहुत आवश्यकता होती है। यह आपके शरीर को ताकत देता है और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ आप डार्क चॉकलेट के बजाय दूध चॉकलेट खा सकते हैं या अनाज के साथ नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

5. ओट्स


पीरियड्स के दौरान ओट्स को अपने आहार में शामिल करें क्योंकि ये ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। वे पौष्टिक होते हैं, फाइबर से भरे होते हैं और आपका ज्यादा देर तक पेट भरे रहने देते हैं। यदि आप हरी सब्जियों को खाने के मूड में नहीं हैं तो आप उस समय ओट्स से अपनी भूख कम करते हैं जोकि यह एक बढ़िया विकल्प है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT