जोड़ों में होता है तेज दर्द तो आप हो सकते है गठिया के शिकार, जानिए इसके उपाय

यदि आपके जोड़ों में, घुटने, कूल्हे, कंधे या फिर पूरे शरीर में बिना किसी खास वजह से दर्द और सूजन आती है आप इससे बिल्कुल सतर्क हो जाएं वरना आप सभी गठिया के शिकार हो सकते हैं।

  • 2374
  • 0

आजकल हम कितनी बिमारियों से घिर चुके है जो इंसान को धीरे-धीरे अपना शिकार बना रही हैं। इन्हीं में से एक बीमारी है गठिया। गठिया एक या कई तरह की जोड़ों की सूजन होती है। यही नहीं गठिया के विभिन्न प्रकार हैं। यदि आपके जोड़ों में, घुटने, कूल्हे, कंधे या फिर पूरे शरीर में बिना किसी खास वजह से दर्द और सूजन आती है आप इससे बिल्कुल सतर्क हो जाएं  वरना आप  सभी गठिया के शिकार हो सकते हैं। गठिया बहुत नार्मल समस्या है जो आपके सामने कई तरह के रूपों में  सामने आ सकती है। कभी-कभी बिमारी इतनी बढ़ जाती है कि आपको चलने-फिरने में भी दिक्कत हो सकती है। ज्यादातर लोगों में ये समस्या उम्र बढ़ने के साथ दिखाई देती है लेकिन आजकल कम उम्र के लोगों में भी ये समस्या देखी जा रही है। आपको बता दें कि गठिया कई जोड़ों की सूजन है। वही गाठिया दो प्रकार के होते है जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड आर्थराइटिस।  ऐसे में हम आपको बताएंगे कि गाठिया के लक्ष्ण और उसके बचने के कौन-कौन से उपाय है। 

क्या है गाठिया 

हमारे शरीर में गठिया रोग तब होता है जब यूरिक एसिड हमारी हड्डियों के जोड़ों में जमा हो जाता है तो यह आगे चलकर खतरनाक का रूप ले लेता है।   वही आपके शरीर में यूरिक एसिड कई तरह के फूड्स को खाने से बनता है। इससे रोगी के एक या कई जोड़ों में दर्द, अकड़न या सूजन आ जाती है जिससे जोड़ों में गांठ बन जाती है। इसलिए इस बीमारी को गठिया कहा जाता है। यह कई प्रकार का होता है जैसे एक्यूट, ओस्टियो, रूमेटाइड, गाउट आदि।


गठिया के कारण

महिलाओं में एस्ट्रोजन की कमी के कारण शरीर में आयरन और कैल्शियम की अधिकता, पोषण की कमी, मोटापा, अत्यधिक शराब पीना, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी के ठीक तरह से काम न करने की वजह से  गठिया की बिमारी होती है। 

गठिया के लक्षण

- जोड़ों में अत्याधिक दर्द

- जोड़ों में जकड़न

- सूजन

 उपचार 

- सबसे पहले अपना वजन कम करें। 

 - नियमित रुप से व्यायाम करें।

- सुबह की धूप लें।

- बैठने समय अपनी स्थिति को ध्यान में रखकर बैठे।

- पौष्टिक आहार लें। 


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT