नवरात्रि के खास मौके पर घर में लाए ये तमाम चीजें, मां दुर्गा का बना रहेगा आशीर्वाद

15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग अवतार की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है।

नवरात्रि
  • 183
  • 0

15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग अवतार की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है। ऐसा जाता है कि नवरात्रि दिनों में मां दुर्गा इन 9 दिनों तक धरती का भ्रमण करती है। यदि आप मां दुर्गा की पूजा करते हैं तो उसके लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजों को घर पर लाने से आपके बिगड़े काम बन जाते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में यहां।

- नवरात्रि के मौके पर लाल रंग की त्रिकोणीय प​ताका जरूर खरीदें। ऐसा इसीलिए पताका मां दुर्गा की जय-जयकार और विजय की निशानी होती है। पताका को पूजा घर में रखकर विधिपूर्वक पूजा करें। घर की छत पर ह पताका अगली नवरात्रि तक लगी रहने दें।
- नवरात्रि वाले दिनों में घर में चांदी की कोई चीज खरीदकर घर लानी चाहिए। चांदी की यदि आप कोई भी चीज खरीदते हैं तो उस वस्तु को सबसे पहले मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करना चाहिए। बाद में जाकर उसका इस्तेमाल करें।
- यदि आपके किसी भी काम में खराबी हो जाती है तो ऐसे में आप घर पर मौली लेकर आए। इससे आपके ऊपर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।
- नवरात्रि पर आप मां दुर्गा के पद चिह्न घर ला सकते हैं। घर लाकर इनका पूजन करें। मां दुर्गा के पद चिह्नों को पूजा स्थान के पास ही लगाना चाहिए।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT