अन्नू रानी ने रचा इतिहास, महिलाओं की भाला फेंक जीता गोल्ड मेडल

भारत के लिए एक बहुत ही गर्व से जुड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। दरअसल भारत के तेजस्विन शंकर ने मंगलवार के दिन हांगझू में एशियाई खेलों में पुरुषों के डिकैथलॉन में रजत पदक जीता।

अन्नू रानी
  • 167
  • 0

भारत के लिए एक बहुत ही गर्व से जुड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। दरअसल भारत के तेजस्विन शंकर ने मंगलवार के दिन हांगझू में एशियाई खेलों में पुरुषों के डिकैथलॉन में रजत पदक जीता। भारतीय एथलीट ने 7666 अंक हासिल करते हुए भरतिंदर सिंह के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते इस स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया है। 

इसके अलावा अन्नु रानी ने वीमेंस जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता। अन्नु रानी ने 62.92 फेंक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस तरह भारत ने दिन का दूसरा गोल्ड मेडल जीता। प्रवीण चिथरावेल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जबकि इसके अलावा मोहम्मद अफसल ने 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। 

वहीं, भारत को तकरीबन 49 साल बाद एशियन गेम्स के डिकैथलॉन मेडल मिला है। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इससे पहले भारत ने आखिरी बार साल 1974 में एशियन गेम्स में मेडल जीता था।

पहले भी हासिल कर चुकी हैं ये उपलब्धियां

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अन्नू रानी की जीत ने उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। वो इतिहास में अपनी जीत दर्ज करा रही है। एशियाई खेलों में उनकी सफलता 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद आई। जहां वह भाला फेंक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।

ऐसे भी रचा था इतिहास

जहां अन्नु 61.86 मीटर की थ्रो के साथ 60 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था।इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होंने 2022 में इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 63.82 मीटर का उल्लेखनीय थ्रो हासिल करके वर्तमान नेशनल रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है।




RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT