सपा और कांग्रेस में हो गया समझौता, सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी होगा गठबंधन

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है इसी बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है, इसके बाद अब दोनों दल उत्तर प्रदेश में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 101
  • 0

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है इसी बीच विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है। इसके बाद अब दोनों दल उत्तर प्रदेश में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा और कांग्रेस के बीच में समझौता हो चुका है ऐसे में लोकसभा सीट के लिए हुए समझौते के तहत कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, वाराणसी, गाजियाबाद, कानपुर सहित 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं सपा ने यह भी कहा है कि वह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने वाली है।

मध्य प्रदेश में सपा उतारेगी उम्मीदवार

बता दें कि, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह बताया है कि, मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी 'इंडिया' गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस के समर्थन से अपना उम्मीदवार उतारने वाली है, ऐसे में यह पूरी तरह से साफ है की यूपी में सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी है, तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को एक सीट दी है। इसके अलावा बाकी सीटों पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी।

उत्तर प्रदेश और एमपी में कितनी सीटों पर बनी बात

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीटों की घोषणा की गई है। नरेश उत्तम पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी और अविनाश पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीटों पर चर्चा की है। अविनाश पांडे ने यह कहा है कि, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, दूसरी तरफ राज्य की बाकी 63 सीटों पर सपा और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

प्रियंका गांधी का भी हुआ जिक्र

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अविनाश पांडे ने यह कहा है कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गठबंधन को अंजाम तक पहुंचाने में बहुत अहम भूमिका निभाई है। वह उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए सभी पार्टियों को साथ लाने का प्रयास कर रही हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT