Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

फिल्म सेट पर अमिताभ बच्चन हुए बुरी तरह से घायल, मुश्किल से बची एक्टर की जान

एक्टर अमिताभ बच्चन ने बताया कि हादसे में उनकी पसली और मांसपेशियों में काफी गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए भर्ती कराया गया।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 06 March 2023

एक्टर अमिताभ बच्चन को लेकर एक बड़ी और बुरी खबर इस वक्त सामने आ रही है। एक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग के वक्त बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हैदराबाद में एक एक्शन सीन को शूट करते वक्त उनके साथ ये हादसा हुआ। बाद में फिर शूटिंग रोक दी गई। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने चाहनों वालों के साथ शेयर की है। एक्टर ने अपने ब्लॉग में लिखा कि उनके शरीर में काफी दर्द है और वे डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक आराम कर रहे हैं। 


एक्टर अमिताभ बच्चन ने बताया कि हादसे में उनकी पसली और मांसपेशियों में काफी गंभीर चोट आई है, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए भर्ती कराया गया। बाद में फिर वो मुंबई में अपने घर वापस लौट गए। डॉक्टर्स ने एक्टर की छुट्टी कर दी है, लेकिन एक्टर अभी काफी दर्द महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपनी चोट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत दर्दनाक है। उनको चलने और सांस में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे नॉर्मल होने में टाइम लगेगा। उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स ने दर्द के लिए कुछ दवा भी दी हैं।


प्रोजेक्ट के एक फैंटेसी ड्रामा

प्रोजेक्ट के एक फैंटेसी ड्रामा है जिसमें प्रभास एक नए अवतार में हैं। सी अश्विनी दत्त समर्थित फिल्म में दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में हैं और बाहुबली स्टार के साथ उनका पहला सहयोग है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन बिग बी में एक महत्वपूर्ण भूमिका फिल्म में निभा रहे हैं। प्रोजेक्ट के के 2024 में स्क्रीन पर हिट होने की उम्मीद है। अश्विनी दत्त ने पहले कहा था कि फिल्म 'विष्णु के आधुनिक अवतार के बारे में' थी। कथित तौर पर, यह एक भविष्य की दुनिया में स्थापित है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll