लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल, CNX सर्वे से सामने आया बैड न्यूज

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत में महज कुछ ही हफ्तों का समय बचा हुआ है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। वही, सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार करने में लगे हुए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 90
  • 0

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत में महज कुछ ही हफ्तों का समय बचा हुआ है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। वही, सभी दल अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार करने में लगे हुए हैं। बता दें कि, पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अब कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की कोशिश में लगी हुई है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी ने कई क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन भी किया है, इसके बावजूद भी ओपिनियन पोल में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है।

ओपिनियन पोल

सूत्रों के मुताबिक, ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में अपना खराब प्रदर्शन दे सकती है क्योंकि, ओपिनियन पोल में कांग्रेस को महज 37 सीटें मिलती नजर आ रही है। अगर ऐसा हुआ तो यह कांग्रेस के इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन साबित होगा।

इंडिया एलायंस

सर्वे के अनुसार यह कहा गया है कि, सरकार से मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरी इंडिया गठबंधन केवल 98 सीटों तक ही सीमित रह जाएगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की बात करें, तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के 378 सीटें जीतने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

ओपिनियन पोल के मुताबिक, देखा जाए तो बीजेपी को उत्तर प्रदेश में दमदार जीत मिली है। यहां पर पार्टी के अपने दम पर 74 सीटें जीतने का अनुमान है। वही, एनडीए में शामिल आरएलडी और अपना दल भी एक-एक सीटें जीत सकती है। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी दो, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक सीट मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT