लॉकडाउन में इन सितारों ने खुद को बनाया फैट से फिट, यहां देखिए उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

2020 में फैट से फिट हुए ये सितारे। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर फैंस रह गए जबरदस्त तरीके से दंग।

  • 2055
  • 0

साल 2020 लोगों के लिए ढेर सारी मुसीबत और परेशानियां लेकर आया है। महामारी ने तो लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। इस दौरान जो लॉकडाउन लगाया गया उससे लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि कुछ लोगों ने इसका खूब फायदा उठाया है। ऐसे में हमारे फिल्मी स्टार्स किसी भी तरह से पीछे नहीं रहे हैं। यहां हम बात  करेंगे उन सितारों के बारे में जिन्होंने 2020 में अपनों आप को फिजिकली और मेंटली इतना फिट किया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतना कम है। आइए एक-एक करके बताते हैं उन सितारों के बारे में यहां।


यो-यो हनी सिंह

बहुत कम ऐसे सेलिब्रेटी है जिनमें खुलकर अपने शराब और बाइपोलर डिसऑर्डर के चलते जिंदगी में झेल गए संघर्ष के बारे में खुलकर बात रखने का जिगरा होता है। उनमे से एक है यो-यो हनी सिंह। जब वो थेरेपी के प्रोसेस से गुजर रहे थे और हैवी दवाइयां ले रहे थे तब उनका बहुत ज्यादा वजन बढ़ गया था। एक वक्त तो ऐसा था कि उनका वजन 120 तक बढ़ गया था। वो ऐसे कपड़े पहनने लगे थे जिसके चलते उनका बढ़ता वजन कम दिखाई दे।  इसके बाद हनी सिंह ने खुद को वापस से फिट रखने का फैसला लिया।  उन्होंने किक बॉक्सिंग के साथ और खूब सारी एक्सरसाइज की मदद से 80  से 85 तक अपना वजन ले लिया। इसके बाद उन्होंने डाइट प्लान भी फॉलो करा। जिसका रिजल्ट हम सबके सामने है।


अनिल कपूर

अनिल कपूर को देखकर तो ऐसा लगता है कि जैसे बढ़ती उम्र का असर उन पर कुछ पड़ ही नहीं रहा है। बल्कि उलट वो दिन-प्रतिदिन यंग होते जा रहे हैं। उनके चेहरे पर कोई भी झूरी या फिर बढ़ता पेट दिखाई नहीं दिया।  लेकिन 2020 में उन्होंने खुद को और फिट रखने का निर्णय लिया। इसके बाद अनिल कपूर ने अपना आधे से ज्यादा वक्त कार्डिओ एक्सरसाइज करने और ट्रेडमिल के साथ बताया।  साथ ही उन्होंने इस साल जबरदस्त ट्रेनिंग भी ली ताकि वो खुद को और फिट रख सकें। इसका ये रिजल्ट रहा कि उनका पेट बिल्कुल अंदर चला गया और उनके बाइस एप भी साफ नजर आने लगे हैं।


फरदीन खान

फरदीन खान एक बार फिर से फिट हो गए हैं। कुछ समय पहले उनका वजन इतना बढ़ गया था कि उन्हें पहचाना काफी मुश्किल हो गया था। वो अपने बढ़ते वजन की चलते काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लग गए थे। लेकिन अब जब दोबारा वो नजर आए तो फैंस फिर से हैरान रह गए क्योंकि फरदीन खान ने अपना वजन काफी ज्यादा कम कर लिया और बिल्कुल फिट हो गए। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में लगभग 18 किलो वजन कम किया।


मामूट्टी

मलयालम फिल्मों में विलन का शानदार रोल निभाने वाले एक्टर मामूट्टी ने लॉकडाउन के दौरान एक सेकेंड के लिए अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा था। उनके बेटे दुलेर सलमान के अनुसार, वह लॉकडाउन के पहले 150 दिनों तक घर से बाहर नहीं निकले थे। इस दौरान 68 वर्षीय ने फोटोग्राफी भी की थी और साथ ही खुद को फिट रखने पर भी ध्यान दिया था। अगस्त में सामने आई उनकी तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर ने पूरे लॉकडाउन में खुद को फिट रखने पर फोक्स दिया है।


प्रतीक गांधी

कई रोल ऐसे होते है जिसमें एक्टर को फिर फिट बैठने के लिए खुद में कुछ परिवर्तन करने पड़ते हैं जैसे कि अपने वजन को लेकर। स्कैम 1992 दि हर्षद मेहता स्टोरी के एक्टर प्रतीक गांधी भी इस प्रोसेस से गुजरे हैं। हर्षद मेहता का किरदार निभाने के लिए उन्होंने वजन घटाया था लेकिन खुद को वापस फिट करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और सिर्फ 58 दिन में अपना 12 किलो वजन कम किया। उनकी कमर का साइज भी 38 से 33 हो गया।


कपिल शर्मा

कपिल शर्मा का शो उनकी तरह बिल्कुल हिट है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें शराब की लत लग गई थी और उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। हाल ही में कपिल शर्मा का वीडियो अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया था जिसमें कपिल ये कहते हुए नजर आए कि कैसे उन्हें स्लिप डिस्क के चलते परेशानी झेलनी पड़ी और उन्होंने जिम जाने का फैसला किया। उन्होंने अपना 11 किलो वजन कम किया। उनका वजन 92 से 81 आ गया।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT