Chandra Grahan 2024: होली पर छाया ग्रहण का साया, जानिए विशेष दिन का महत्व

होली हर किसी के लिए खुशियों का त्यौहार है इस महीने हिंदू धर्म का यह सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, इसी दिन साल का पहला ग्रहण भी लग रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 90
  • 0

होली हर किसी के लिए खुशियों का त्यौहार है इस महीने हिंदू धर्म का यह सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, इसी दिन साल का पहला ग्रहण भी लग रहा है। साल 2024 में मार्च का महीना महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस महीने में होली और चंद्र ग्रहण दोनों एक साथ पड़ रहा है। होली 25 मार्च को है, वही साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण इसी दिन पड़ रहा है। 

बदल जाता है चांद का रंग

फाल्गुन मां की पूर्णिमा तिथि को हर साल होली मनाई जाती है। वही, जब चंद्र ग्रहण लगता है तो उस दिन पूर्णिमा तिथि लग जाती है इस दिन दुर्लभ संयोग बनते हैं। बता दें कि, होली वाले दिन चंद्र ग्रहण का समय सुबह 10:24 बजे से दोपहर 3:01 बजे तक रहेगा। यह ऐसा समय है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के भारी हिस्से से होकर गुजरता है, इसे पेनुमब्रल भी कहते हैं। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, उपछाया चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का आकार नहीं बदलता है इस दौरान चंद्रमा बाकी दिनों की तरह ही दिखाई देता है, बस चंद का रंग थोड़ा हल्का हो जाता है।

ना लगे ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण तीन तरह के होते हैं पहला आशिक चंद्र ग्रहण, दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण और तीसरा उपछाया ग्रहण। इस साल 2024 मार्च में लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। इस तरह से मार्च के महीने की 25 तारीख को खास माना जा रहा है, वही ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल भी लग जाएगा। सूतक काल के दौरान जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि ग्रहण का प्रभाव न लगे। खासकर गर्भवती महिलाओं को इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। चंद्रमा ग्रहण को कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है क्योंकि इसमें सूर्य, बुध, राहु युति का योग बन रहा है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT