Chandrayan-3 लैंडर विक्रम से हुआ अलग, 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा

Chandrayan-3 Updates: चंद्रयान-3 अब चंद्रमा से करीब 150 किलोमीटर दूर है. इस बीच आज प्रोप्लशन मॉड्यूल से लैंडर अलग हो गया है. इसके साथ ही लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Chandrayan-3 लैंडर विक्रम से हुआ अलग
  • 320
  • 0

Chandrayan3 Landing News: चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच गया है. चंद्रयान-3 चांद के अंतिम आर्बिट में मौजूद है. इस बीच इसरो ने ताजा जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 मिशन लैंडिंग मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल (पीएम) से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है.

बता दें कि अब प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा जबकि लैंडर-रोवर 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे. इसके साथ ही अब लैंडिंग की प्रक्रिया शुरु होगी. ISRO ने कहा कि कल (शुक्रवार को) लगभग 4 बजे के लिए नियोजित डीबूस्टिंग पर लैंडिंग मॉड्यूल थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है.

चंद्रयान-3 को सुरक्षित उतरने के लिए क्या करना होगा?

चंद्रयान-3 पर जानकारी देते हुए पद्मश्री और पूर्व ISRO वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि, चंद्रयान 3 के लिए अब महत्वपूर्ण बात चंद्रमा पर धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से उतरना है और इसके लिए लैंडर को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होना होगा.'विक्रम' को अपनी कार्रवाई खुद करनी होगी और इसके लिए उसे अलग होना होगा. अलग होने के बाद इसे निचली कक्षा में ले जाने के लिए चार 800N थ्रस्टर्स को फायर करना होगा. यह भी दो चरणों में किया जाएगा.

बता दें कि चंद्रयान अगर सफलता पूर्वक लैंड कर जाता है तो भारत यह उपल्ब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा. जो अमेरिका, रुस और चीन की कतार में शामिल हो जाएगा.

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT