पेरेंट्स बनेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, एक्ट्रेस ने शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्वीट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही पैरंट्स बनने वाले हैं। बता दे कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर करने के बाद कपल ने फैंस को यह बड़ी खुशखबरी दी है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
  • 106
  • 0

बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्वीट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही पैरंट्स बनने वाले हैं। बता दे कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर पोस्ट शेयर करने के बाद कपल ने फैंस को यह बड़ी खुशखबरी दी है। सूत्रों के मुताबिक, सितंबर 2024 को दीपिका की डिलीवरी होगी। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही सभी लोग कपल को बधाई दे रहे हैं, केवल फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सिलेबस भी दीपिका के पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। बधाई देने वालों में सबसे आगे कृति सेनन रही है उन्होंने लिखा है, 'ओएमजी, आप दोनों को बधाई।' साथ में गले लगने वाला और दिल का इमोजी भी शेयर किया है।


कब होगी एक्ट्रेस की डिलीवरी

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाला और इविल आई इमोजी लगाया है। हाल ही में बाफ्टा अवार्ड 2024 के दौरान एक्ट्रेस ने साड़ी वाला लुक कैरी किया था, जिसमें फैंस उनका बेबी बंप दिखने की बात कह रहे थे, इसके बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इसी दौरान दीपिका ने भी इन कयासों को सच करार दिया है, अब 7 महीने बाद यानी कि सितंबर के महीने में दीपिका और रणवीर के घर में किलकारी गूंजेगी।

कब हुई थी दोनों की शादी

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी नवंबर 2018 में हुई थी, इस खास दिन दोनों कपल एक दूसरे के साथ सात फेरे ले चुके थे। अधिक जानकारी के लिए बता दे कि, रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। अब अपनी शादी के 6 साल बाद दोनों ही कपल माता-पिता बनने वाले हैं, दीपिका और सिंह को बी-टाउन का सबसे बेस्ट जोड़ी कहा जाता है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT