लड़की को टक्कर मारने के बाद गाड़ी ने 8 किमी तक घसीटा, हुई मौत, दिल्ली पुलिस को भेजा गया समन

कार में सवार सभी पांच लोगों को पकड़ लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर हैरानी जताई और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।

  • 410
  • 0

दिल्ली में नए साल की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद लोग काफी हैरान है। दिल्ली के कंझावला इलाके में एक महिला का नग्न शव मिला, जिसे सुल्तानपुरी से एक तेज रफ्तार कार द्वारा घसीटा गया था। महिला स्कूटर पर सवार थी जिसे रविवार तड़के एक कार ने टक्कर मार दी और महिला कई किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटती चली गई। 


इस मामले में एएनआई ने बताया कि कार में सवार सभी पांच लोगों को पकड़ लिया गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर हैरानी जताई और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा,''दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़के नशे की हालत में उसके स्कूटर को कार से टक्कर मार कर कई किलोमीटर तक घसीटते चले गए। यह मामला बहुत खतरनाक है। मैं दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए।"


कार की हुई पहचान, आरोपी हुए गिरफ्तार


हत्या करने वाली कार बलेनो है जिसकी पहचान रविवार को हुई और इस चौंकाने वाली घटना के समय कार के अंदर मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बलेनो के महिला के स्कूटर से टकराने के बाद उन्होंने कार नहीं रोकी, जबकि महिला के कपड़े कार में फंस गए और उसे कुछ किलोमीटर तक घसीटा गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।


पूछताछ के दौरान पांचों आरोपियों ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी कार महिला को खींच कर ले जा रही है। हालांकि, पुलिस का मानना ​​है कि वे महिला को टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे। क्या पांच पुरुषों और महिला के बीच कोई लेन-देन हुआ था, इसकी भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT