डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 तमाम चीजें, शुगर लेवल बना रहेगा कंट्रोल

जब बात डायबिटीज के मरीजों की होती है तो मरीजों की तो ये तय कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि नाश्ते में क्या खाना खाया जाए। क्योंकि गलत चीज का सेवन आपका शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है।

  • 233
  • 0

ब्रेकफास्ट करना आपकी सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। इससे आप पूरे दिन एक्टिव रहती है। लेकिन जब बात डायबिटीज के मरीजों की होती है तो मरीजों की तो ये तय कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि नाश्ते में क्या खाना खाया जाए। क्योंकि गलत चीज का सेवन आपका शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन से खाने का आपको ध्यान रखना चाहिए।

ब्रेकफास्ट में जरूर खाए ये तमाम चीजें

1. बेसन या फिर मूंग दाल का चीला

मूंग और बेसन का चीला एक हाई प्रोटीन वाला फूड होता है। इसे आप बिना किसी परेशानी के खा सकते हैं। प्रोटीन डाइजेस्ट होने से सबसे ज्यादा वक्त लेता है। ये आपके ब्लड शुगर के लेवल को सही ढंग से कंट्रोल कर सकता है।

2. सब्जियों वाला रेड पोहा

सब्जियों वाला रेड पोहा शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी अच्छा होता है। रेड पोहा में फाइबर भरपूत्र में पाया जाता है। इससे आपका पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है।

3. मेथी पराठा 

मेथी के पराठे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे डायबिटीज के मरीज आराम से खा सकते हैं। इन पराठों को बनाने के लिए आप वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल करें।

4. डोसा

डोसा को काफी लाइट ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसके स्टार्च को कम करने के लिए आप रागी, ओट्स, हरी मूंग दाल को भी मिला सकते है। डोसे के साथ खाई जाने वाली सब्जी में ढेर सारी सब्जियां डालें और एक हेल्दी चटनी बनाकर इसके साथ खाएं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT