नर्मदा नदी के पानी पर चलती महिला को देख उड़े फैंस के होश, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पिछले कुछ दिनों से नर्मदा के घाटों पर उस वृद्धा महिला को देखा जा रहा था। महिला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, एक वीडियो पर दावा किया गया है कि वह नर्मदा नदी के पानी पर चलती हुई दिखाई दे रही है।

  • 277
  • 0

एक वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में नर्मदा नदी के पानी पर सफेद साड़ी पहने हुए एक वृद्ध महिला के चलने का दावा जोर-शोर से किया जा रहा है। वीडियो में महिला नदी पर चलती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन महिला के पानी पंजे में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने उस महिला को नर्मदा देवी तक पूजना शूरू कर दिया है। 

पिछले कुछ दिनों से नर्मदा के घाटों पर उस वृद्धा महिला को देखा जा रहा था। महिला के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, एक वीडियो पर दावा किया गया है कि वह नर्मदा नदी के पानी पर चलती हुई दिखाई दे रही है। उसे देवी मानकर पूजने लगे औऱ उसे नर्मदा देवी के नाम से बुलाने लगे। जबलपुर की नर्मदा घाटों पर उमड़ रही भीड़ ने पुलिस प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है। 

51 साल की महिला की हकीकत आई सामने

बाद में बुजुर्ग महिला की हकीकत बताने पर सच्चाई सामने आई। एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि महिला का नाम ज्योति बाई रघुवंशी है। नर्मदापुरम जिले की रहने वाली ज्योति बाई रघुवंशी की उम्र 51 साल है। उसके बेटे ने ज्योति बाई की मानसिक स्थिति ठीक ना होने की बात कहकर मई माह में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला बिना बताए नर्मदा परिक्रमा पर निकली है।


पुलिस ने निकाली महिला से जुड़ी जानकारी

पुलिस ने जब महिला को लेकर जानकारी निकाली तो उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम ज्योति बाई बताया। साथ ही कहा कि वह नर्मदापुरम की रहने वाली है। जब पुलिस ने उसके बारे में ज्यादा जानकारी ली तो पता चला कि ज्योति बाई मई 2022 से अपने घर से लापता चल रही है। उसके बेटे ने अपनी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने बात भी गुमशुदगी की रिपोर्ट में लिखाई थी।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT