Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गांधी के जीवन का वास्तविक दर्शन कराती हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, बापू को जानना हो तो जरूर देखें!

गांधी जी जयंती के खास मौके पर आइए जानते हैं महात्मा गांधी की जिंदगी और विचारों पर आधारित फिल्मों के बारे में यहां। एक फिल्म ने तो जीता था ऑस्कर अवॉर्ड।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 02 October 2020

देश के इतिहास में कई ऐसी महान व्यक्तियों का योगदान रहा है, जिन्हें कोई नहीं भूला सकता। आज भी कई लोग तो उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए नजर आते हैं। उन्हीं में से हैं महात्मा गांधी। उन्होंने लोगों को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाया। आज ही के दिन महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। आज उनकी 151 जयंती है।

13 साल की उम्र में कस्तूरबा गांधी से शादी की और इसके बाद वकालत की पढ़ाई करने के लिए वो इंग्लैंड चले गए थे। जब वापस लौटे तो बंबई में वकालत शुरु की जोकि सफल नहीं रही। लेकिन एक दिन गांधी जी डरबन से प्रिटोरिया की तरफ जा रहे थे। तब एक गोरे ने गांधी जी को रात के वक्त ट्रेन से उतार दिया। ये हरकत उसने गांधी जी के पास फर्स्ट क्लास टिकट होने के बावजूद की है।  उस रात गांधी जो को स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी।  उस वक्त गांधी जी के मन में इस भेदभाव के खिलाफ आवाज की प्रेरणा पैदा हुई। ऐसे में क्यों न गांधी जी को याद करते हुए हम उनसे प्रेरित होकर निर्माण की गई फिल्मों के बारे में जानते हैं यहां। जोकि आपको भी देगी जिंदगी जीने की नई राह। 


गांधी (1982)

गांधी जी से प्रेरित होकर बनी फिल्मों के बारे में जब भी हम जिक्र करते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहले गांधी फिल्म आती है जोकि 1982 में बनी थी। फिल्म के अंदर  गांधी जी का शानदार किरदार ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले ने किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन रिचर्ड एटनबरो ने करा था। ये फिल्म लोगों ने इतनी पसंद थी कि इसे ऑस्कर मिला था।


सरदार (1993)

साल 1993 में फिल्म सरदार रिलीज हुई थी, जिसे केतन मेहता ने डायरेक्ट करा था। पिचर में भेल ही सरदार वल्लभ भाई पटेल को फ्रेम में रखा गया था लेकिन महात्मा गांधी का भी  मुख्य रोल दिखाया गया था। इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार एक्टर अनु कपूर को निभाते देखा है। वही, सरदार पेटल के किरदार में परेश रावल काफी फिट बैठते हुए नजर आए थे।


द मेकिंग ऑफ महात्मा

1996 में महात्मा गांधी के ऊपर एक और फिल्म बनी थी जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका में बताई उनकी जिंदगी को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया। फिल्म में बेहद ही बखूबी के साथ मोहनदास कर्मचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने तक के सफर को दर्शाया गया है। फिल्म में महात्मा गांधी जी के किरदार को रजित कपूर ने निभाया है। इस फिल्म को डायरेक्ट श्याम बेगाल ने किया। फिल्म की कहानी फातिमा मीर की किताब 'द अप्रेंटिसशिप ऑफ ए महात्मा' पर आधारित थी।

(क्रेडिट- एरोस नाउ)

गांधी माय फादर (2007)

2007 में फिल्म गांधी माय फादर रिलीज हुई थी। जोकि लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का निर्माण फिरोज अब्बास खान करते दिखे। इस फिल्म में अक्षय खन्ना और भूमिका चावला लीड रोल में थे। अक्षय खन्ना ने फिल्म में हीरालाल गांधी और दर्शन जरीवाला ने गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में गांधी और उनके बेटे के रिश्ते की झलक दिखाई गई थी।


फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई (2003)

फिल्म लगे रहो मुन्ना भाई फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर संजय दत्त और अरशद वारसी ने अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म गांधी जी पर तो नहीं बल्कि उनके विचारों पर आधारित थी। गांधी जी के संपूर्ण विचारों को इस फिल्म के जरिए लोगों के बीच बखूबी उतारा गया। लोगों ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.