Horoscope: इन राशियों को कारोबार में मिलेगा प्रमोशन, मन लगाकर करें काम

हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। जिसके बाद ग्रह नक्षत्र की चाल से राशि का आंकलन किया जाता है।

राशिफल
  • 241
  • 0

यह तो आप जानते ही होंगे कि ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 रन का वर्णन किया गया है जिसमें राशि 1 महीने तक चलती है तब जाकर साल में 12 राशियों का पूरा चक्र होता है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. व्यवसाय नरम-गरम रहेगा। बचाया गया पैसा आज आपके काम आ सकता है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं में आपसे मदद मांग सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक बेहद खास शाम बिता सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन ठीक है।

वृष राशि

इस राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम है। अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा. दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं लेकिन खर्चा ज्यादा हो सकता है। क्या बच्चों को खेल-कूद में दिन बिताना चाहिए, किसी भी चोट से सावधान रहें। आपका प्यार या जीवनसाथी आपको कोई बढ़िया उपहार दे सकता है। प्रेम जीवन ठीक है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आप व्यायाम करके और वजन कम करने का प्रयास करके बेहतर दिख सकते हैं। अगर आप बेहतर देखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको व्यायाम करना कब होगा और आप आकर आपको अपने परिवार की जरूरतों का ख्याल रखना होगा। आप को लेकर कभी दयालु भाव रखना होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। ऑफिस में दिन बढ़िया रहेगा। शाम को थकान आपको परेशान कर सकती है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, मेहनत करें फल मिलेगा। आपका पार्टनर सुनने से ज्यादा बातें करना चाह सकता है, जिससे आप थोड़े उदास हो सकते हैं। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। समाज में दायरा बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका व्यक्तित्व कुछ ऐसा रहेगा कि लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। पैसों के लेन-देन में आपको सावधान रहना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करो। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। विशेषकर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन सावधानी भरा हो सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. कारोबार अच्छा रहेगा. अपने व्यवसाय में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज किसी को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर मन काफी चिंतित हो सकता है। बेकार की बातों पर किसी से बहस न करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबारी अगर अपना बंद पड़ा कारोबार दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो उनके लिए दिन शुभ है। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आप अपने किसी पुराने परिचित से मिल सकते हैं।

धनु राशि

इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा, इसलिए ध्यान रखें। जमीन जायदाद या किसी संपत्ति से जुड़ा केस जीत सकते हैं। इन जातकों के बच्चे अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। इसलिए अपने बच्चों को थोड़ा बाहर घुमाने ले जाएं। संतान की पढ़ाई को लेकर जो चिंता आपके मन में काफी समय से चल रही थी वह दूर हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन परेशानियों से उनका दिन भर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य नरम रह सकता है। आज के दिन आपके जीवन साथी को मानसिक तनाव संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज के दिन  आपके जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे आप बहुत सारी बीमारियों को लेकर परेशान रहेंगे। कारोबारी अगर नया बिजनेस खोलने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। किसी बड़े मुद्दे पर जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। जिससे आपका दिमाग खराब हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए, कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।

मीन राशि

इन लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में आपका नाम होगा. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आप किसी खास व्यक्ति से मिलने जा सकते हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे. आपके परिवार की बहुत चिंता रहेगी आपके परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ जाएगी जिसको लेकर आप बेहद चिंतित रहेंगे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT