Horoscope: ये राशियां सहकर्मी पर न करें भरोसा, कारोबार में मिल सकता है धोखा

यह तो आप जानते ही होंगे कि ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 रन का वर्णन किया गया है जिसमें राशि 1 महीने तक चलती है

राशिफल
  • 196
  • 0

यह तो आप जानते ही होंगे कि ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 रन का वर्णन किया गया है जिसमें राशि 1 महीने तक चलती है तब जाकर साल में 12 राशियों का पूरा चक्र होता है। वहीं हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन ठीक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. व्यवसाय नरम-गरम रहेगा। बचाया गया पैसा आज आपके काम आ सकता है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं में आपसे मदद मांग सकता है। मेष राशि के जातकों को आज के दिन अपने सहकर्मियों पर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि आपको कारोबार में नुकसान हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ एक बेहद खास शाम बिता सकते हैं। 

वृष राशि

इस राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम है। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं लेकिन खर्चा ज्यादा हो सकता है। क्या बच्चों को खेल-कूद में दिन बिताना चाहिए, किसी भी चोट से सावधान रहें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आप व्यायाम करके और वजन कम करने का प्रयास करके बेहतर दिख सकते हैं। अगर आप बेहतर देखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको व्यायाम करना कब होगा और आप आकर आपको अपने परिवार की जरूरतों का ख्याल रखना होगा। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। मेहनत करें फल मिलेगा। आपका पार्टनर सुनने से ज्यादा बातें करना चाह सकता है, जिससे आप थोड़े उदास हो सकते हैं। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। समाज में दायरा बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपका व्यक्तित्व कुछ ऐसा रहेगा कि लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। पैसों के लेन-देन में आपको सावधान रहना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए दिन सावधानी भरा हो सकता है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. कारोबार अच्छा रहेगा. अपने व्यवसाय में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज किसी को बड़ी रकम उधार न दें। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबारी अगर अपना बंद पड़ा कारोबार दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो उनके लिए दिन शुभ है। कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। 

धनु राशि

इन लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा, इसलिए ध्यान रखें। जमीन जायदाद या किसी संपत्ति से जुड़ा केस जीत सकते हैं। इन जातकों के बच्चे अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रह सकते हैं। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन परेशानियों से उनका दिन भर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य नरम रह सकता है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज के दिन  आपके जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे आप बहुत सारी बीमारियों को लेकर परेशान रहेंगे। कारोबारी अगर नया बिजनेस खोलने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। किसी बड़े मुद्दे पर जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। 

मीन राशि

इन लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में आपका नाम होगा. अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आप किसी खास व्यक्ति से मिलने जा सकते हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT