Horoscope: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को बरतनी होगी सावधानी

किसी भी राशि का हाल बताते हुए ग्रह नक्षत्र और पंचांग की गणना की जाती है। जिसमें नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों से संबंधित आपका दिन शुभ या अशुभ रहने वाला है। सभी घटनाओं का राशिफल पता चलता है।

राशिफल
  • 116
  • 0

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन थोड़ा मुश्किल सा रहने वाला है। आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, कारोबार में नुकसान होने की संभावना है, साथ ही परिवार में मतभेद भी बढ़ सकते हैं। जीवन साथी से वाद विवाद भी छिड़ सकता है।

वृष राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपने पहले से जो भी कार्य सोच कर रखा है वह पूरे होंगे, स्वास्थ्य के मामले में परेशान रहेंगे। आपके परिवार में खुशियों की लहर रहेगी कारोबार की स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज के दिन अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, आज के दिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, आपके परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज के दिन बेहद खुश रहेंगे, सारा दिन बहुत अच्छा जाने वाला है आज कोई ऐसा कार्य आ सकता है। जिसके लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के विवाद में आपको जीत मिलेगी कारोबार में आय के वृद्धि होगी। परिवार से लेकर समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा, आप बिना बात के विवाद में फंस सकते हैं। आपके अपने आप पर झूठा आरोप लगाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप कमजोरी महसूस करेंगे, साथ ही मन में कई तरह की चिंताएं गिरे रहेगी। कारोबार में बदलाव आएगा। आज का दिन आपके लिए सही नहीं रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी का कारण बन सकता है, स्वास्थ्य के प्रति आप कमजोर महसूस करेंगे, जीवन साथी के साथ आपका व्यवहार बदल सकता है। कारोबार में पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं साथ ही परिवार के सदस्यों से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज के दिन किसी जरूरी काम से बाहर जाएंगे। यदि आप वाहन चलाते हैं, तो ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी नहीं तो दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कारोबार में आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है, आपके द्वारा सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर यात्रा करने जा सकते हैं, आज के दिन आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा व्यवसाय की बात करें तो लाभ होने की स्थिति बन रही है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपकी मुलाकात किसी अच्छे व्यक्ति से होगी जिससे आप बेहद खुश रहेंगे, रुका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आप स्वस्थ रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है, आप बेवजह वाद-विवाद में फंस सकते हैं इसलिए आपको सोच समझ कर कार्य करना होगा, आपके दुश्मन आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी कारोबार में आपको हानि हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज के दिन सोच समझकर कोई भी कार्य करना होगा। सबसे जरूरी बात यह है कि, आज के दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आपका पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आप अपने पुराने काम को लेकर किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों का दिन आज के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं रहेगा। इसलिए आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा, क्रोध अधिक आएगा, ऐसे में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है नहीं तो आप किसी बड़े नुकसान का सामना कर सकते हैं। आपके परिवार में कलेश पैदा हो सकती है, जिसके कारण आप मानसिक रूप से अशांत रहेंगे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT