सुशांत सिंह राजपूत नहीं बल्कि गूगल पर सर्च की गई है ये चीजें, पहले नंबर पर मिली इसे जगह

भारत के अंदर गूगल पर जो चीजें सबसे ज्यादा सर्च की गई है उनमें जानिए कोरोना वायरस की बजाए पहले नंबर पर कौन है।

  • 1338
  • 0

कोरोना काल ही नहीं बल्कि हर साल हम गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करते ही रहते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि गूगल में कुछ चीजे इतनी बार सर्च की जाती है कि वो ईयर इन सर्च की लिस्ट में शामिल हो जाती है। इस बार आइए हम आपको बताते हैं कि गूगल ने जो अपना ईयर इन सर्च 2020 जारी किया है उसमें कौन-कौन सी चीजे शामिल हैं, जिसे लोग सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च कर रहे थे। गूगल की तरफ से इंडिया ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल के टॉप ट्रेंडिंग सर्च रिजल्ट्स को जारी किया है। लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि इंडिया में किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है, जिसके चलते वो ईयर इन सर्च 2020 की लिस्ट में शामिल हुई है।

आईपीएल 

इस साल सबसे ज्यादा क्रेज आईपीएल का देखने को मिला है। यही वजह है कि कोरोना वायरस से पहले नंबर वन पोजीशन पर आईपीएल बना हुआ है। इस बार आईपीएल के खेल का आयोजन भारत में नहीं बल्कि यूएई में 19 सितंबर से हुआ था जोकि 10 नवंबर तक चला था। इस बार के आईपीएल को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। यही वजह रही है कि इस बार इस खेल के दर्शक की संख्या में 28 फीसदी तक बढ़ी।

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस का तो इस बार सबसे ज्यादा सर्च होना तो बनता था। क्योंकि इस महामारी की शुरुआत ही इसी साल में हुई थी। इसके क्या लक्षण है? इससे खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए आदि जैसी चीजें इसमें शामिल थी। वहीं, अब वैक्सीन कब और कैसे लोगों के बीच आएगी इसे सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है।

यूएस इलेक्शन रिजल्ट

इस बार यूएस इलेक्शन रिजल्ट जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बना रहा था। जिस वक्त अमेरिकी चुनावों की गिनती की जा रही थी उस वक्त लोगों की निगाहे इस बात पर बनी हुई थी कि रिपबलिकन और डेमोक्रेटिक में से कौन सी पार्टी जीत हासिल करेगी। लेकिन आपको बता दें कि राष्ट्रपति उम्मीदवार रहे जो बाइडेन ने इस दौरान एक शानदार रिकॉर्ड बना था। वो पहले ऐसे राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर सामने आए थे जिन्हें सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए थे। इसीलिए लोगों के बीच अमेरिकी चुनाव के नतीजे जानने को लेकर दिलचस्पी बनी हुई थी। 

पीएम किसान योजना

सीमांत और आर्थिक रुप से कमजोर छोटे किसानों की मदद के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। इसके चलते आर्थिक रुप से जो किसान पिछड़े हुए हैं उन्हें सालना 6 हजार रुपये मिलेंगे। तीन बराबर किस्तो में इसे खाते में डाला जाता है। पीएम मोदी की इस योजना को भी सबसे ज्यादा लोगों ने इस साल गूगल पर भारत में सर्च किया है।

बिहार चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों पर नतीजे सामने आए थे।  एनडीए को 125 और महागठबंधन ने 110 सीटें हासिल की थी। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टी किस तरह से जी जान लगाने में जुटी हुई थी? कौन सी पार्टी किस तरह के वादे कर रही थी? और कोरोना काल में कैसे चुनाव होने वाले है? यहां तक की बिहार चुनाव के सर्व को भी लोगों ने गूगल पर जहां तक है सर्च कर रहे थे।

दिल्ली चुनाव

2020 में दिल्ली विधानसभा के जो चुनाव हुए थे उसको लेकर लोगों के बीच काफी ज्यादा दिलचस्पी देखने को मिली थी। लोगों ने इस चुनाव के एग्जिट पोल, चुनाव की तारीख और चुनाव परिणाम को सर्च किया था। पीपल आल्सो सर्च फॉर में ये चीजे दिखने को मिली है।

फिल्म दिल बेचारा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की दर्दनाक मौत के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा सदमे थे। इसके कुछ महीने बाद उनकी फिल्म दिल बेचारा डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देख फैंस काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे। फिल्म में संजना सांघी ने मुख्य रोल निभाया था।

जो बाइडेन 

इस बार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई लोगों की लिस्ट में अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन को सर्च किया गया है। दुनिया की सबसे बड़े देश की शक्तियों का रखवाला कौन होगा इसको लेकर लोगों के अमेरिकी इलेक्शन रिजल्ट और जो बाइडेन दोनों सुर्खियों में बने रहे। डोनाल्ड ट्रम्प को जब उन्होंने मात दी तो लोगों के मन में ये सवाल खड़ हो गया कि आखिर कौन है जो बाइडने जिन्होंने ट्रम्प को दी है बुरी तरह से मात।

लीप डे

फरवरी महीने का 29वां दिन लीप डे के तौर पर जाना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने एक स्पेशल डूडल बनाया था, जिसके बाद लोगों ने लीप डे को काफी ज्यादा सर्च किया।

अर्नब गोस्वामी

2020 में पूरे साल कही न कही अर्नब गोस्वामी सुर्खियों में बन रहे हैं। क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत केस से लेकर अर्नब गोस्वामी अपनी गिरफ्तार तक सुर्खियों में बने रहे हैं। लेकिन यदि आप गूगल पर अर्नब गोस्वामी सर्च करेंगे तो कई सारी चीजें निकलकर सामने आई है जैसे कि अर्नब गोस्वामी विवाद, केस, सैलरी और बायोग्राफी आदि।


 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT