Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

कोरोना वायरस की चपेट में आई किरण खेर, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

एक्ट्रेस किरण खेर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। खुद इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने फैंस को दी है। इसके अलावा उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | मनोरंजन - 21 March 2023

एक्ट्रेस किरण खेर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। खुद इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने फैंस को दी है। इसके अलावा उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया है। साथ ही कहा है कि उनके कॉन्टेक्ट में आए हैं वे अपना कोरोना का टेस्ट करवाएं। बीते दिन किरण खेर ने ट्विटर पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। 

किरण खेर ने अपने पोस्ट के जरिए लिखा, “मेरा कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए जो कोई भी मेरे कॉन्टेक्ट में आया है प्लीज अपना टेस्ट करवाएं।" वहीं किरण के ये पोस्ट शेयर करते ही उनके फैंस उनके जल्द ठीक होन की दुआ कर रहे हैं। 2021 में किरण को मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का रक्त कैंसर का पता चला था। कैंसर ठीक होने के बाद वह वापस लौटीं और रियलिटी शो, इंडियाज गॉट टैलेंट में जजों में से एक थीं। कई लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली किरण ने कई बॉलीवुड फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं।

कई फिल्मों में निभाया मां के किरदार

किरण ने अपने पूरे करियर में बहुत सारी मां के किरदारों की भूमिकाएं निभाई। यही वजह है कि अब उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में माँ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देवदास, रंग दे बसंती, हम तुम, दोस्ताना, मैं हूं ना और बाकी फिल्मों में मां का रोल निभाया। वहीं पिछले साल एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने किरण के डायग्नोसिस के बारे में बात की थी और कहा था कि उनकी रिकवरी सबसे बड़ी जीत थी। उन्होंने ईटाइम्स से कहा था, "मानव आत्मा किसी भी अन्य चीज की तुलना में कहीं ज्यादा मजबूत है. छोड़ देने का ऑप्शन नहीं है. क्योंकि आप जाने जाते हैं, आप लोगों के लिए एक रोल मॉडल बन जाते हैं।"

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll