जानिए कब और कहां देख पाएंगे यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, कैसे तैयार होगी कटऑफ

यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को संपन्न हुई थी। वहीं, अब जितने भी उम्मीदवार थे सभी को रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि, आंसर की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड की जाएगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 83
  • 0

यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा 17 और 18 फरवरी को संपन्न हुई थी। वहीं, अब जितने भी उम्मीदवार थे सभी को रिजल्ट का इंतजार है। बता दें कि, आंसर की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए जितने भी परीक्षार्थी हैं सभी नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, परीक्षा के नतीजे आने से पहले आंसर की और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, कटऑफ तैयार करते समय कई चीजों को ध्यान में रखा जाता है। इसमें सबसे पहले परीक्षा देने वाले की कुल संख्या, कुल वैकेंसी और एग्जाम का डिफिकल्टी लेवल और वर्ग के अलावा उम्मीदवारों के प्रदर्शन को भी देखा जाता है।

कब आयोजित हुई थी परीक्षा

सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से पहले रिजल्ट जारी किया जाएगा परिणाम घोषित होते ही ऑफिशल साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान जगह पर चीटिंग व फर्जी उम्मीदवारों की घटनाएं भी सामने आई थी, इसके अलावा अभ्यर्थियों  ने पेपर लीक करने का आरोप भी लगाया था, हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद इस जानकारी को पूरी तरह से अफवाह बताया है कई लोगों की इस मामले में गिरफ्तार भी की गई है। 

आंसर की रिजल्ट चेकिंग

  • आपको अपना आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले uppbpbp.gov.in पर जाना है।
  • होम पेज पर जाने के बाद यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करिए।
  • इसके बाद आपको यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।
  • इस तरह से आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • इसके बाद नीचे दिए गए सारे स्टेप्स के जरिए आंसर की डाउनलोड कर पाएंगे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT