MP & CG Election 2023: BJP ने मध्य प्रदेश में 39 और छत्तीसगढ़ में 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, आप भी देखें

MP& CG BJP Candidate List 2023: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की
  • 162
  • 0

 Chhattisgarh And Madhya Pradesh BJP candidates list: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी कई महीने का समय है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं. बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. उनमें कुछ दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है. पहली सूची में  39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. भाजपा SC मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश के गोहद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. उधर, छत्तीसगढ़ में भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है.

किस सीट पर कौन उम्मीदवार 

गोटेगाँव (अजा)- महेंद्र नागेश

बरघाट (अजजा)- कमल मस्कोले

पांढुर्णा (अजजा) - प्रकाश उइके

सौसर- नानाभाऊ मोहोड

भैंसदेही (अजजा)- महेंद्र सिंह चौहान

मुल्ताई- चन्द्रशेखर देशमुख 

भोपाल मध्य- ध्रुव नारायण सिंह

भोपाल उत्तर- आलोक शर्मा

महेश्वर (अजा)- राजकुमार मेव

सोनकच्छ (अजा)- राजेश सोनकर

अलीराजपुर (अजजा)- नागर सिंह चौहान

कसरावद- आत्माराम पटेल

चित्रकूट- सुरेंद्र सिंह गहरवार

गुन्नौर (अजा) - राजेश कुमार वर्मा

बड़वारा (अजजा)- धीरेंद्र सिंह

पुष्पराजगढ़ (अजजा) - हीरासिंह श्याम

जबलपुर पूर्व (अजा)- अंचल सोनकर

बरगी- नीरज ठाकुर

बिछिया (अजजा)- विजय आनंद मरावी

शाहपुरा (अजजा)- ओमप्रकाश धुर्वे

लांजी- राजकुमार कराये

बैहर (अजजा)- भगत सिंह नेताम

झाबुआ (अजजा)- भानू भूरिया

सुमावली- अदल सिंह कंसाना

सबलगढ़- सरला विजेंद्र रावत

पिछोर- प्रीतम लोधी

गोहद (अजा)- लाल सिंह आर्य

चंदेरी- जगन्नाथ सिंह रघुवंशी 

चाचौड़ा- प्रियंका मीणा

महाराजपुर- कामाख्या प्रताप सिंह

बंडा- वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार

पथरिया- लखन पटेल

छतरपुर- ललिता यादव

छत्तीसगढ़ में किसे कहां से मिला टिकट 

छत्तीसगढ़ में भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. बता दें कि राज्य में कुल 90 विधानसभा सीट है. 


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT