Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नाचते हुए हुए महिला की हुई दर्दनाक मौत, मातम में बदली सारी खुशियां

डांस के दौरान एक 60 साल की बुजुर्ग महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर पड़ी। लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | खबरें - 16 December 2022

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की नाचते हुए जान चली गई। दरअसल शादी के दौरान संगीत फंक्शन चल रहा था, उस दौरान महिलाएं डांस कर रही थीं। उसी वक़्त एक महिला डांस करते वक्त फ्लोर पर गिर गई। महिला को जल्द से जल्द अस्पतला ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से जुड़ा वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

डांस के दौरान एक 60 साल की बुजुर्ग महिला अचानक डांस फ्लोर पर गिर पड़ी। लोगों ने देखा तो तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। डॉक्टर के मुताबिक महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी हुई थी ये घटना

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। यहां बेटी की शादी में डांस करते वक्त एक पिता डांस फ्लोर पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर पंचनामा भर दिया था। इस बीच दुल्हे के परिजनों ने गमगीन माहौल में हल्द्वानी जाकर शादी करा दी। इस दौरान दुल्हन के मामा ने कन्यादान किया। यह घटना रविवार की है। युवती की शादी हल्द्वानी के एक मैरिज हॉल में तय हुई थी।

दुल्हन के लोगों को शादी की रस्म निभाने के लिए हल्द्वानी जाना था। इससे पहले अल्मोड़ा में मौजूद उनके घर पर ही लड़की की मेहंदी, हल्दी समेत सभी रस्में हो रही थीं। रस्मों के दौरान देर रात लोग नाच रहे थे। इसी दौरान दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया और उसी दौरान गिरकर उनकी मौत हो गई।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.