राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज समापन, एक साथ जुटे इंडिया गठबंधन के नेता

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले दो महीने से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' चलाई जा रही है। वहीं, आज इस यात्रा का समापन हो गया है।

राहुल गांधी
  • 70
  • 0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पिछले दो महीने से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' चलाई जा रही है। वहीं, आज इस यात्रा का समापन हो गया है। यात्रा के समापन से पहले शिवाजी पार्क में रैली का आयोजन किया गया था। इस दौरान 'इंडिया गठबंधन' के तमाम नेता एक साथ मंच पर मौजूद रहे। समापन रैली के मंच पर शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, आप नेता सौरभ भारद्वाज, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे।


इंडिया गठबंधन की मेगा रैली

बता दें कि, रैली के दौरान सभा को संबोधित करते हुए बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने यह कहा कि, "आज लड़ाई सच्चाई और झूठ के बीच हो रही है। इंडिया गठबंधन इस बार लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए लड़ रहा है। इसके अलावा उनका कहना है कि, देश की जनता भी हमारी इस लड़ाई में साथ है और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता की कुर्सी से हटाने के लिए बेताब है।" वहीं, दूसरी तरफ 'इंडिया गठबंधन' की मेगा रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि, "भारत को अब एकता की आवश्यकता है पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में सिर्फ दो काम किए हैं पहली विदेश यात्राएं और दूसरा फेक प्रोपेगेंडा। हमे इसे अब रोकना होगा।"

अखिलेश यादव ने लिखा पत्र

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की रैली में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए थे। इस दौरान उन्होंने एक पत्र लिखते हुए कहा है कि, "राहुल गांधी इस यात्रा की मदद से देश के किसान, नौजवान, महिला और बुजुर्ग समेत देश के सभी वर्गों की समस्याओं से रूबरू हुए। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि, इस यात्रा का आगामी लोकसभा चुनाव में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा और जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी।"

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT