10 साल की उम्र में ही राज कपूर ने दिखाया था कमाल, दिलीप कुमार की शादी में किया जमकर डांस

एक्टर राज कपूर का आज जन्मदिन है जानिए कैसे 10 साल की उम्र में कैसे उन्होंने बॉलीवुड में मचाया धमाल।

  • 2384
  • 0

बॉलीवुड कहने को तो बहुत छोटा शब्द है लेकिन उसे बड़ा और लोकप्रिय बनाने में कई सितारों और डायरेक्टर ने अहम भूमिका निभाई है। उन्हीं में से एक रहे हैं राज कपूर। जी हां, एक ऐसे कलाकार जिन्होंने फिल्म जगत की पूरी काया ही बदल दी। 14 दिसंबर 1924 को यानी आज के दिन ही एक्टर का जन्म हुआ था। उन्होंने इस बात को पूरी तरह से सच साबित कर दिखाया कि मेहनत रंग लगती है। क्योंकि छोटी सी उम्र में उन्होंने इतने बड़े-बड़े काम किए जिसकी कल्पना बहुत कम लोग कर पाते हैं। आइए एक्टर के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में यहां।

1. पेशावर के कपूर हवेली में जन्मे शोमैन का नाम रणबीर राज कपूर था। वह पृथ्वीराज और रामसरनी कपूर से पैदा हुए 6 बच्चों में सबसे बड़े थे - जिनमें से 2 की बचपन में ही मौत हो गई थी।

2. राज कपूर ने देहरादून, कलकत्ता (सेंट जेवियर कॉलेजिएट स्कूल) और मुंबई जैसे शहरों में विभिन्न स्कूलों में दाखिला लिया था। वह पहली बार पर्दे पर 1945 में फिल्म इंकलाब में नजर आए, जब उनकी उम्र सिर्फ 10 साल थी। 

3. अगले 12 सालों में कई फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद इंडस्ट्री में राज का बड़ा ब्रेक मधुबाला के अपोजिट नील कमल (1947) में लीड एक्टर के तौर पर मिला था। 1948 में 24 साल की छोटी उम्र में उन्होंने अपने समय के सबसे कम उम्र के निर्देशक बनने के लिए अपना स्टूडियो आर के फिल्म्स खोला था।

4.उनके निर्देशन की शुरुआत फिल्म आग से हुई थी और एक एक्टर के रूप में उनकी पहली बड़ी सफलता अंदाज़ (1949) थी। उसी साल बतौर निर्माता, निर्देशक और स्टार के रूप में बरसात उनकी पहली सफलता थी।

5. वह मास्को में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दो बार जूरी के सदस्य रह चुके थे। वही, मेरा नाम जोकर फिल्म जिसे उन्होंने निर्देशित, निर्मित और उसमें एक्टिंग की थी को पूरा करने में 6 साल लग लगाए थे।

6. एक रूसी गीत में भगवान शिव और योग के साथ भारतीय संस्कृति के 3 सबसे प्रसिद्ध प्रतीकों में उनका भी जिक्र है। उनकी आखिरी एक्टिंग 1984 में बनी ब्रिटिश-फॉर-टीवी फ़िल्म किम के नाम से एक कैमियो में नजर आई थी।

7. अस्थमा के कारण राज कपूर उस वक्त बेहोश हो गए जहां उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलना था और  बाद में उन्हें इलाज के लिए एम्स ले जाया गया था।

8. वह 2 जून, 1988 को अपनी मौत से पहले मेंहदी को डायरेक्ट करने के लिए तैयार थे। जिसे उनके बेटे रणधीर ने बाद में निर्देशित और रिलीज़ किया। इसके साथ ही उनके सम्मान में इंडिया पोस्ट द्वारा 14 दिसंबर 2001 को एक डाक टिकट जारी किया गया था।

9.  उनकी फिल्में आवारा और बूट पॉलिश को कान फिल्म महोत्सव में पाल्मे डी'ओर के लिए नामांकित किया गया था। 2001 में उन्हें स्टारडस्ट अवार्ड्स द्वारा "मिलेनियम के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक" से सम्मानित किया गया। साथ ही 2002 में ही स्टार स्क्रीन अवार्ड्स द्वारा "शोमैन ऑफ़ द मिलेनियम" का नाम दिया गया।

10. एक्टर दिलीप कुमार की शानदार शादी में बारात का नेतृत्व स्वर्गीय राज कपूर, उनके पिता, स्वर्गीय पृथ्वीराज कपूर और स्वर्गीय देव आनंद ने किया था।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT