इंडियन आइडल के 13वें सीजन के विनर बने अयोध्या के ऋषि सिंह, इनाम में मिली ये चीजें

ऋषि सिंह को शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली है। उन्होंने इस जीत के लिए अपने माता-पिता का भी धन्यवाद किया।

  • 250
  • 0

इंडियन आइडल 13 के विनर उत्तर प्रदेश के अयोध्या के ऋषि सिंह बन गए हैं। उन्होंने गुजरात के शिवम शाह, जम्मू के चिराग कोतवाल और बंगाल से बिदीप्ता चक्रवर्ती, देबस्मिता रॉय, सोनाक्षी को हराकर ये जीत हासिल की। हैरानी वाली बात ये हैं कि ऋषि सिंह के फैंस क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं। उनकी आवाज ने सभी को इंप्रेस करने का काम बखूबी किया है। 

ऋषि सिंह को शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार भी मिली है। उन्होंने इस जीत के लिए अपने माता-पिता का भी धन्यवाद किया। साथ ही ऋषि सिंह ने बताया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें गोद लिया है।'इंडियन आइडल 13' के ऑडिशन राउंड से ही सभी जज के फेवरेट बन चुके ऋषि सिंह की आवाज को माधुरी दीक्षित, कुमार सानू, अब्बास-मस्तान जैसे सितारे भी पसंद करते हैं। 'इंडियन आइडल 13' के विनर ऋषि सिंह हैं तो वहीं देबस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल पहले और दूसरे उपविजेता रहे।

ऋषि सिंह से जुड़ी खास बातें

2 जुलाई 2003 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्मे 19 वर्षीय ऋषि सिंह ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल की पढ़ाई द कैंब्रियन स्कूल से पूरी की। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले ऋषि के पिता राजेंद्र सिंह सरकारी कर्मचारी हैं और माता अंजलि सिंह गृहिणी हैं। शो के दौरान एक एपिसोड में ऋषि ने बताया था कि वो अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं और उन्हें बचपन में गोद लिया गया था। ऋषि ने संगीत की कोई शिक्षा नहीं ली है पर बचपन से ही वो अपने घर के पास गुरुद्वारे और मंदिर में भजन गाया करते थे।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT