Rocky Rani Box Office Collection: रॉकी रानी की प्रेम कहानी की तगड़ी कमाई, जानिए कलेक्शन

Rocky Rani Box Office Collection: 28 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है वही दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो आपके होश उड़ जाएंगे।

रणवीर और आलिया की तस्वीर
  • 184
  • 0

28 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है वही दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो आपके होश उड़ जाएंगे। रॉकी रानी फिल्म का कलेक्शन 105.08 करोड़ रुपए जा पहुंचा है यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है इतना ही नहीं करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लगातार फैंस का प्यार भी मिल रहा है। इन फिल्म के कलाकारों की बात करें तो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन फिल्म में चार चांद लगा रहे हैं। 


दूसरे वीकेंड में किया कमाल

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने दूसरे ही हफ्ते में 70% से भी ज्यादा कमाई की है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 73.33 करोड़ की कमाई की थी। वही दूसरे वीकेंड में जाते-जाते फिल्म ने धमाल मचा दिया। शनिवार और रविवार को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 70.37 फीस दी की उछाल मारते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है, वहीं अगर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 105.08 करोड़ रुपए की कमाई की है।


रणवीर सिंह के लिए खास रही फिल्म

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की बात करें तो यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए काफी अच्छी साबित हुई है। इस फिल्म में आलिया संग रणबीर की यह दूसरी बार जोड़ी हिट रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की खूबसूरत जोड़ी को दर्शकों ने दो बार पर्दे पर एक साथ देखा है वहीं अब फैंस को यह जोड़ी काफी पसंद आने लगी है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT