सलमान खान के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए शाहरुख खान, इन सितारों के साथ लगाए चार-चांद

शाहरुख पार्टी में सबसे आखिर में पहुंचने वालों में से एक थे। पठान स्टार को सलमान खान की तरह ही ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने देखा गया था।

  • 370
  • 0

सलमान खान जिन्हें प्यार से भाईजान कहा जाता है, आज 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर की बहन अर्पिता खान शर्मा ने मुंबई में अपने घर पर अपने प्यारे भाई के लिए एक पार्टी का आयोजन किया। सलमान को इस दिन ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने देखा गया। उनके दोस्त और एक्टर शाहरुख खान बीती रात पार्टी में शामिल हुए और दोनों ने पैपराजी को पोज भी दिए। सलमान खान के बर्थडे बैश में जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।


शाहरुख पार्टी में सबसे आखिर में पहुंचने वालों में से एक थे। पठान स्टार को सलमान खान की तरह ही ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने देखा गया था। दोनों सुपरस्टार्स की हाथ में हाथ डाले और फोटोग्राफर्स को पोज देते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। पार्टी में अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा अपने बच्चों के साथ पहुंचे. जान्हवी कपूर, पूजा हेगड़े, तब्बू, सुनील शेट्टी, रितेश और जेनेलिया, सोनाक्षी सिन्हा, उनके भाई, सोहेल, अरबाज और बहन अलवीरा उन लोगों में शामिल थे जोकि पार्टी में शामिल हुए थे। 

गौरतलब है कि अर्पिता और आयुष की बेटी आयत शर्मा मामा सलमान के साथ अपना बर्थडे शेयर करती हैं। सलमान खान ने हाल ही में फरहाद सामजी की किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग खत्म की है। यह फिल्म ईद 2023 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विजेंदर सिंह भी हैं। किसी का भाई किसी की जान के अलावा एक्टर के पास पाइपलाइन में टाइगर 3 है। फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT