घूमने-फिरने के हैं शौकिन तो एक बार जरूर जाइए नागालैंड, ऐसे करेंगे हर पल एंजॉय

अगर घूमने -फिरने के है शौकीन तो एक बार जरूर जाएं नागालैंड...

  • 2884
  • 0

भारत एक ऐसा देश हैं जहां पर हजार से भी ज्यादा टूरिस्ट प्लेस हैं जो अपनी खूबसूरती से दुनिया भर के टूरिस्ट को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। घूमना-फिरना शुरु से ही मनुष्यों का स्वभाव रहा है । इसी के साथ घूमने-फिरने से मनुष्य के जीवन को आनंद से भर देता है। वही नागालैंड भारत के टॉप टूरिस्ट प्लेसों में से एक है। 

आपको बता दे कि नागालैंड भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है जिसकी सीमाएं असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और म्यांमार से मिलती है। वही नागालैंड राजधानी कोहिमा है और इसका सबसे बड़ा शहर दीमापुर है। वही नागालैंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। जहां जाकर एक अलग सा सुकून मिलता है।  ऐसे में अगर आप ट्रेवलिंग के लिए नागालैंड जा रहे है तो आपको एक बार इस खूबसूरत जगह के बारे में जान लेना चाहिए। 

1.नागालैंड में 16 जनजातियों का निवास है जिसमें  चांग, ​​कचहरी, एओ, अंगामी, चकेशेंग, खिमनियुंगन, कोन्याक, कूकी, पोम, लोथा, रेंगमा, संग्तम, पोचरी, सूमी, यमचूंगर और ज़ेमे-लिआंगमई। इनमें से प्रत्येक जनजाति की अपनी अलग  संस्कृति, भाषा और पहनावा है।

2. एग्रीकल्चर नागालैंड राज्य की प्रमुख इकोनॉमिक एक्टिविटी है। इसके साथ-साथ यहा की मुख्य फसलें चावल, मक्का, बाजरा, तिलहन, तम्बाकू, आलू, गन्ना, फाइबर, दालें आदि हैं।

3. नागालैंड पर्वतीय राज्य है। इसके साथ माउंट साबरमती 3840 मीटर की सबसे ऊँची चोटी है।

4. नागालैंड के के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक हॉर्नबिल है जोकि लोक डांस, संगीत, ट्रेडिशनल फूड्स और कल्चर से भरा होता हैं। यही नहीं देशों के अलग-अलग कोने से लोग त्योहार का अनुभव करने के लिए नागालैंड आते हैं।

5. नागालैंड में कई पर्यटन स्थल हैं जिनमें से मोकोकचुंग, कोहिमा चिड़ियाघर, दोज़ोकू घाटी, कचहरी खंडहर, तुपहेमा गाँव, नटंगकी राष्ट्रीय उद्यान प्रसिद्ध स्थलों में से है।

6. नागालैंड अपने स्वादिष्ट फूड्स  के लिए भी जाना जाता है। उनमें से कुछ हिंकजेवु, अकीबी, अकिनी चोकिबो, स्मोक्ड पोर्क है,  अखुनी में बांस मछली, गल्हो, ज़ुथो, आदि इसके कुछ प्रसिद्ध फूड्स है। 

7 नागालैंड में पक्षियों और जानवरों की कुछ लुप्त प्रजातियों का निवास है। यह पर्यटकों को प्रकृति के भरपूर अनुभव का शानदार अवसर प्रदान करती है।


by-Asna zaidi

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT