Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

गर्म खाना खाने वाले हो जाएइ सावधान, वरना उठना पड़ेगा शरीर को ये भारी नुकसान

यदि आप गर्मी के मौसम में गर्म खाना पसंद करते हैं तो आपकी जीभ जलने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा कई चीजों के नुकसान आपको हो सकते हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | लाइफ स्टाइल - 14 April 2023

कई लोगों को गर्म खाना खाने की बहुत आदत होती है। चाहे गर्मी हो या फिर सर्दी ऐसे लोग अपने खाने को गर्म ही खाना पसंद करते हैं। वैसे ये आदत सही तो है लेकिन कई बार आपकी हेल्थ के लिए खराब हो सकती है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान। 

1. जीभ को पहुंच सकता है नुकसान

यदि आप गर्मी के मौसम में गर्म खाना पसंद करते हैं तो आपकी जीभ जलने की संभावना बनी रहती है। साथ ही इससे आपके दांतों को भी नुकसान पहुंच सकता है। गर्म खाने की वजह से कई बार लोगों के तालू जल जाती है और फिर छाले की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट का ये कहना है कि ज्यादा गर्म खाना खाने से गले में सूजन भी आ सकती है। साथ ही आहार नली में भी दिक्कत पैदा हो सकती है। 

2. दांतो के लिए हानिकारक 

यदि आप गर्म खाना खाते हैं तो इससे आपके दांतों को भी नुकसान पहुंच सकता है ये बात हम नहीं बल्कि हेल्थ एक्सपर्ट कह रहे हैं। दांतों के लिए गर्म खाना भी खाना नुकसानदायक हो सकता है। इससे दांतों में इनेमल खराब होने तक की संभावना बनी रहती है। दातों की सेहत भी खराब हो जाती है। दांतों की खूबसूरती पर भी गहर असर पड़ता है। 

3. आंतों के लिए है खतरनाक

इतना ही नहीं गर्मियों में गर्म खाना खाने से आपकी आंतों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। जब ज्यादा गर्म खाना पेट के अंदर जाता है तो बहुत देर बाद जाकर ठंडा होता है। इससे आपकी आंतों को भी जलन महसूस हो सकती है।

4. पेट के लिए है जानलेवा

डॉक्टर्स का ये कहना होता है कि गर्मियों में पेट की गर्मी पहले से ही ज्यादा रहतती है। ऐसे में गर्म खाना खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। गर्मियों में गर्म खाने को ठंडा करने के लिए ज्यादा मेहनत औऱ वक्त लगता है। खाना पचाने में भी काफी परेशानी आती है। ऐसे में पेट में जलन, एसिडिटी, मतली और उलटी का भी खतरा बना रहता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll