बाजरे का इस तरह से पकवानों में करें इस्तेमाल, हेल्थी बनी रहेगी आपकी लाइफ स्टाइल

बाजरे का करें इस तरह से भोजन में इस्तेमाल, हेल्थी बनी रहेगी आपकी लाइफ.

  • 2427
  • 0

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां पर कई तरह के अनाजों की खेती की जाती है। गेंहू, बाजरा, चावल, ज्वार भारत की मुख्य फसलें है। इन सभी फसलों के अपने-अपने फायदे हैं। इसी के साथ बाजरे को रेगुलर भोजन में शामिल करने का बेहतरीन तरीका है। आमतौर पर बाजरे में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट जैसे फाइटिक एसिड, टैनिन और फिनोल जैसे पोषक तत्व शामिल होते है। यह आपकी उम्र बढ़ने से रोकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के साथ-साथ हृदय रोगों, स्ट्रोक और कैंसर जैसी बीमारियों को कम करने में काफी मदद करता है।

इसके साथ ही बाजरे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे शरीर में खून का प्रवाह आसान हो जाता है। बाजरे का रेगुलर सेवन करने से एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल भी कम होता है। इसी के साथ बाजरे में मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे डायबिटीज में ग्लूकोज का लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप बाजरे को अपने रेगुलर भोजन में शामिल करने की सोच रहे हैं तो नीचे दिए गए डिश पर एक बार नज़र जरुर डाल लें। 

बाजरे की खिचड़ी


खिचड़ी  हमेशा हमारी हेल्थ के लिए बेहतर मानी जाती है इसलिए आप  इसको बाजरे के साथ बनाएं। इसी के साथ वेजिटेबल बाजरे की खिचड़ी को आसानी से प्रेशर कुकर में बनाया जा सकता है और इसे अपने लंच मेनू में भी आप जोड़ सकते है। 

बाजरे का डोसा


वजन घटाने और डायबिटीज वाले लोगों के लिए बाजरा एक बेहतरीन भोजन है। इसमें मौजूद फाइबर आपको भूख से आराम दिलाएगा और ये डायबिटीज के पेशेंट्स में ग्लूकोज का लेवल कंट्रोल करता है।

मसाला बाजरे की रोटी


बाजरे की रोटी हेल्थ के लिए काफी बेहतर होती है जो आपको हेल्थी रखती है। आप मसाला बाजरे की रोटी को अपने तरीके से  स्वादिष्ट बना सकते हैं। 

बाजरा आटे के लड्डू


अगर आपका मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप अपने टेस्ट के अनुसार बाजरे को आटे के साथ मिलाकर उसके लड्डू को बनाएं । बाजरे के लड्डू हमारी हेल्थ को लिए काफी अच्छे होते है। 

बाजरा प्याज मुठिया


यदि आप नाश्ते में हेल्थी फूड्स का सेवन करते है तो ब्रेकफास्ट में बाजरा प्याज मुठिया को बनाकर अपने दिन की शुरुआत कर सकते है बाजरा प्याज मुठिया को बहुत आसानी से  घर पर बना सकते है।


by- asna zaidi


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT