विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बने माता-पिता, क्रिकेटर के घर हुआ बेटी का जन्म

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बेटी के पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

  • 2550
  • 0

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर नन्हीं बच्चे की किलकारियां गूंजी उठी है। जी हां विराट कोहली एक प्यारी से बेटी के पापा बन गए हैं। खुद इस बात की जानकारी क्रिकेटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने अपने मैसेज के जरिए फैंस को बताया कि वो एक बेटी के पिता बन गए हैं। 

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उन्होंने लिखा- हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और ये हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी। स्नेह विराट। विराट के इस पोस्ट से ये साफ नजर आता है कि वो इस खूबसूरत पल का कितनी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। साथ ही वो ये पल अपने करीबियों के साथ ही बिताना चाहते हैं।




क्रिकेटर विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म से पहले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस भारत आ गए थे। ताकि इस खास पल में वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मौजूद हो। इस बात की खबर जैसे ही फैंस के बीच विराट ने रखी तो फैंस के बीच एक खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में विराट और अनुष्का दोनों रेगुलर चेकअप के लिए जाया करते थे।

काफी लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा संग 11 दिसंबर 2017 को इटली के  टस्कनी में मौजूद आलीशान रिजॉर्ट में शादी की थी। यानी हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की दूसरी तीसरी सालगिरह मनाई थी। दोनों की शादी में प्रति मेहमान के ऊपर एक हफ्ते में करीब 1 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे। वहीं, एक्ट्रेस का लहंगा फेमस डिजाइनर सब्यसाची ने किया था।.

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT