Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए आपको क्यों अपने बच्चों को अधिक बार गले लगाना चाहिए

जानिए कि आपको अपने बच्चों को अधिक बार गले क्यों लगाना शुरू करना चाहिए।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | लाइफ स्टाइल - 28 November 2020

किसी को गले लगाना अपने आप में एक अलग एहसास  है इससे हमें एक अलग सी खुशी का एहसास होता है वही यह दो लोगों के बीच एक इमोशनल बंधन बनाता है और उस पर एक पॉजिटिव प्रभाव छोड़ता है। खासकर यह एहसास एक माँ और उसके बच्चे के बीच साझा किया जाता है वही गले लगने से  आपको महत्वपूर्ण महसूस कराता है और आपको एक हमदर्दी की भावना का एहसास देता है 


बच्‍चों को गले लगाना बहुत जरूरी होता है क्‍योंकि इससे उनमें प्‍यार की भावना पनपती है और सुरक्षा महसूस होती है। यह आपके बच्चे के भावनात्मक और शारीरिक विकास के लिए अच्छा होता है। क्या आपको पता है कि बच्चों को गले लगाने से उनको अपनेपन का एहसास कराता है। जिससे उनके शरीरिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक विकास भी होता है। जानिए कि आपको अपने बच्चों को अधिक बार गले क्यों लगाना शुरू करना चाहिए।

उन्हें होशियार बनाता है

गले लगाने से बच्चे का  मन भावनात्मक रूप से उत्तेजित होता है जिससे उनके दिमाग का भी विकास होता है जिससे वे होशियार बनते है। निरंतर मानव  का स्पर्श उन्हें नेविगेट बनाने  में मदद करता है । इसके साथ गले लगाने से उनका शारीरिक विकास होता है।

यह उन्हें स्वस्थ रखता है

गले लगाने से हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है जोकि एक हार्मोन है जो विश्वास, सुरक्षा और प्यार से जुड़ा होता है। यह हार्मोन शरीर की हेल्थ को  प्रभावित के साथ-साथ बच्चे के शारीरिक विकास में भी सहायता करता है।

एक विशेष बंधन बनाता है

गले लगना निश्चित रूप से माँ और उसके बच्चे के बीच एक विशेष बंधन बनाता है। यह माँ और बच्चे को एक-दूसरे के करीब लाता है और उनको यह एहसास कराता है कि वे दोनों एक-दूसके को बेहतर तरीके से जानते है।

उन्हें बनाता है दयालु और सशक्त

गले लगना अक्सर भेद्यता का संकेत माना जाता हैलेकिन कम उम्र में उन्हें पढ़ाने से कि कमजोर होना सामान्य है जिससे वे बड़े होकर बहुत दयालु और सशक्त हो जाते हैं।


by-asna zaidi

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.