स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, जानिए मामला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर टिप्पणी की है। अखिलेश यादव का यह कहना है कि, पहले सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो जाए इसके बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे।

अखिलेश यादव
  • 86
  • 0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर टिप्पणी की है। अखिलेश यादव का यह कहना है कि, पहले सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हो जाए इसके बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह कहा है कि, सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस से बातचीत हो चुकी है कई सूचियां उधर से आई है और कई सूचियां इधर से भी भेजी गई है, जैसे ही यह मामला खत्म हो जाएगा इसके बाद समाजवादी पार्टी यात्रा में शामिल हो जाएगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर उठाए सवाल

बता दें कि, अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य की दूसरी पार्टी तैयार करने की चर्चा को लेकर यह कहा है कि, किसी के मन में क्या है ? यह कौन सी मशीन बताएगी ? लाभ लेकर तो सब चले जाते हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि, लगभग 60 लाख नौजवानों ने पुलिस भर्ती की परीक्षा दी है वहीं अब यह सुनने में आ रहा है कि पेपर लीक हो चुका है। इतना ही नहीं हर परीक्षार्थी के घर से पांच लोग जुड़कर यह कह रहे हैं की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ है, यह ढाई करोड़ परिवारों के साथ धोखा है। 

2024 का चुनाव महत्वपूर्ण

2024 में होने वाले चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का यह कहना है कि, संविधान को बचाने का चुनाव है, यह देश के भविष्य को बचाने का चुनाव है। समाजवादी लोगों की अधिक जिम्मेदारी है क्योंकि भाजपा ने सबसे ज्यादा धोखा गरीबों को दिया है। बता दें कि, पिछले हफ्ते स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी में महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था इसके बाद चर्चा यह उठी की वह सपा से अलग हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT