आंदोलन में शामिल किसानों के लिए अमरीक सुखदेव ढाबा ने किया नेक काम, फ्री में खिला रहा है खाना!

एक ढाबा इस वक्त आंदोलन में शामिल होने वाले किसानों की मदद के लिए आगे आया है, जिसका खाना कई राज्यों में प्रसिद्ध है जानिए उसके बारे में यहां।

  • 2849
  • 0

हरियाणा- दिल्ली हाईवे पर मौजूद मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा कई राज्यों में प्रसिद्ध है। उसका खाना तो लोगों को खूब पसंद आता ही है, लेकिन इस बार वो किसी और वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल कृषि कानून के खिलाफ देश के कई राज्यों के किसान आंदोलन में  हिस्सा ले रहे हैं। इसके तहत हरियाणा, यूपी और पंजाब के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली में कूच करने पर जुटे हुए हैं। ऐसे में उन भूखे-प्यासे किसानों के लिए मुरथल का प्रसिद्ध ढाबा आगे आया है। ये ढाबा किसानों को तीन दिनों तक लंगर खिलाने का नेक काम कर रहा है।

 इसी संदर्भ में एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा बताया जा रहा है कि सुखदेव ढाबा किसानों को फ्री में खाना खिला रहा है। इसमे बताया जा रहा है कि कैसे सुबह 4 बजे से वो दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को फ्री में खाना खिला रहे हैं। जो उन्हें खाना है वो खा सकते हैं। वीडियो में वहां काम करने वाले कर्मचारी किसानों को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा सुखदेव ढाबा भरा हुआ नजर आ रहा है। 

वहीं, इनके सबके बीच एक और वीडियो सुखदेव ढाबा का लोगों के बीच प्रसिद्ध हुआ था। दअरसल ढाबे में किसानों को खाना खाते हुए का  एक वीडियो वायरल हुआ है।  इंडियन यूथ कांग्रेस की तरफ से उस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। उसके अंदर किसान ढाबे में आराम से खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है कि इंडिया विद फार्मर्सम। यह है हमारा भारत। सलाम। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर मौजूद मुरथल में अमरीक सुखदेव ढाबा किसानों को फ्री में खाना उपलब्ध करा रहा है।

क्या है अब तक किसान आंदोलन का अपडेट-

किसान आंदोलन खत्म हो इसके लिए सरकार की तरफ से कोशिशें लगातार जारी है। इसी संदर्भ में किसान संगठनों और सरकार के बीच बातचीत ही जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि एमएसपी जो संकट बना हुआ है वो सही हो सकता है। किसानों ने सरकार को एक ड्राफ्ट भेजा है, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने से लेकर एमएसपी पर लिखित भरोसा दें ऐसी बातें शामिल हैं। वहीं, नोएडा और दिल्ली की सीमाओं पर इस वक्त जाम लगा हुआ है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT