Chandrayaan-3 Updates: कुछ ही घंटों बाद चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-3, इसरो ने दी जानकारी

Chandrayaan-3 Moon Landing: इसरो आज एक नया इतिहास रचने वाला है. इस शुभ घड़ी का सभी देशवासी इंतजार कर रहे हैं. इस बीच इसरो ने चंद्रयान के बारे में नई जानकारी साझा की है.

चंद्रयान-3
  • 337
  • 0

Chandrayaan-3 Moon South Pole Landing: इसरो आज एक नया इतिहास रचने वाला है. इसरो ने ताजा जानकारी में कहा कि चंद्रयान का लैंडर आज शाम 18:04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. मिशन संचालन टीम अपने कमांड सेंटर में चंद्रमा पर उतरने के लिए कमांड देने के लिए भारतीय समयानुसार लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के आने का इंतजार कर रही है.

ISRO ने किया ट्वीट 

इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, "स्वचालित लैंडिंग अनुक्रम(एएलएस) शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है. लगभग 17:44 बजे निर्धारित बिंदु पर लैंडर मॉड्यूल (एलएम) के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. एएलएस कमांड प्राप्त होने पर, एलएम संचालित वंश के लिए थ्रॉटलेबल इंजन को सक्रिय करता है. मिशन संचालन टीम आदेशों के क्रमिक निष्पादन की पुष्टि करती रहेगी. एमओएक्स में संचालन का सीधा प्रसारण 17:20 बजे शुरू होगा."

देशभर में की जा रही इबादत 

बता दें कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होगी. आज तक किसी देश ने चंद्रमा की साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं की है. चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव में पानी से बनी बर्फ़ है, जो भविष्य में चंद्रमा पर इंसानी बसावट में सहायक हो सकती है. चंद्रयान-3 मिशन की सही सलामत लैंडिंग की सफलता के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बन जाएगा. चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देशभर में कहीं पूजा की जा रही है तो कहीं नमाज अदा की जा रही है. 

सीएम खट्टर ने वैज्ञानिकों को दी अग्रिम बधाई 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंद्रयान 3 मिशन को बड़ी छलांग बताया है. उन्होंने कहा कि, यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. हमारा चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने जा रहा है. पूरा देश इस महान पल का इंतजार कर रहा है. अंतरिक्ष में भारत की इस बड़ी छलांग पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. यह सिर्फ हमारी नहीं बल्कि पूरी मानवता की उपलब्धि होगी. मैं इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं और ISRO और हमारे वैज्ञानिकों को अग्रिम बधाई देता हूं. मैं पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हर पल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित और प्रेरित किया है. 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT