पूर्व सीएम कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, विधानसभा में उठा मुद्दा

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार की तरफ से 9 फरवरी को देश के तीन दिग्गजों लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह
  • 96
  • 0

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार की तरफ से 9 फरवरी को देश के तीन दिग्गजों लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश सदन में नई मांग उठाई गई है जिसमें की भाजपा विधायक अजय सिंह ने सदन में कहा है कि, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया जा सकता है तो राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता ? इसके अलावा विधायक अजय सिंह ने सदन में संबोधन के दौरान यह भी कहा है कि, केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि कल्याण सिंह बाबूजी को भी देश के इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाए।

प्रधानमंत्री की घोषणा की सराहना

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक अजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की सराहना की है। इसके अलावा विधायक ने सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहां है कि, यह बजट प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने वाला है।

कल्याण सिंह की बड़ी भूमिका 

भगवान श्री राम की उद्गम स्थली कोसी परिक्रमा के प्रारंभ स्थल तक भव्य सड़क का निर्माण किया जा रहा है। मखौड़ा धाम से अयोध्या धाम तक और मखौड़ा धाम से श्रृंगीनारी तक राम अवतरण कॉरिडोर का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विधायक अजय सिंह ने कहा कि, राम मंदिर निर्माण और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार के गठन में पूर्व सीएम कल्याण सिंह की बड़ी भूमिका रही है। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT