जबरदस्त बारिश के चलते किसानों की फसलों पर बहा पानी, करोड़ों का हुआ नुकसान

बारिश के चलते किसानों की भारी मार देखने को मिल रही है। कई राज्यों और पूर्वी यूपी में बाढ़ ने भी फसलों का सत्यनाश करने का काम किया है।

  • 286
  • 0

इस वक्त देश के दो राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का झेलनी पड़ रही है। लोग अपने-अपने काम पर नहीं निकल पा रहे हैं। गांव में तो बारिश के चलते हालत काफी खराब हो र रही है। सड़कें बुरी से कीचड़ से लथपथ हो रखी है। बारिश के चलते किसानों को काफी परेशानी हो रही है। इसके चलते करोड़ों रुपये की फसले बर्बाद हो रही है। इन सब चीजों के चलते किसान काफी परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी भी बारिश बंद होने की उम्मीद नहीं जा रही है। ऐसे में किसानों को भारी और ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यूपी, उत्तराखंड, बिहार के साथ-साथ कई राज्यों में बारिश के चलते फसले प्रभावित हो रही हैं।


बारिश के चलते किसानों की भारी मार देखने को मिल रही है। कई राज्यों और पूर्वी यूपी में बाढ़ ने भी फसलों का सत्यनाश करने का काम किया है। इसके बाद कुछ राज्यों में सूखे की परिस्थिति पैद हो गई। वहीं, सूखे के चलते खरीफ फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचाया। ऐसे में किसानों पर कुदरत की बुरी तरह से मार पड़ी। कुल मिलाकर कहे तो किसानों को इन सबके चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 


वहीं, पिछले 2 दिन से बारिश होने के चलते किसानों की खड़ी फसलें जबरदस्त बारिश और तेज हवाओं के चलते गिर गई। इसके अलावा कुछ फसले पानी में पड़े होने की वजह से वो खराब हो जाएंगी। जो किसान खरीफ की पछेती थान, मक्का, तिल जैसी फसलों को तैयार करते हैं उन्हें इसके चलते बहुत नुकसान हुआ। इतना ही नहीं कुछ किसानों का धान भी खेत में पड़ा है। जोकि जल्दी काला पड़ जाएगा।

'

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT