इस दिन शुरू होगी पहली होली, ब्रज में मचेगी धूमधाम

इस साल फुलेरा दूज त्योहार 11 मार्च 2024 को मनाया जाएगा यह त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 138
  • 0

इस साल फुलेरा दूज त्योहार 11 मार्च 2024 को मनाया जाएगा यह त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार में लोग खूब मस्ती करते हैं, एक दूसरे को रंग लगाते हैं, मिठाइयां खाते हैं, घर-घर में पकवान बनाते है। इतना ही नहीं फुलेरा दूज मथुरा-वृंदावन सहित पूरे ब्रज में पहली होली के रूप में मनाया जाता है। इस त्यौहार का महत्व भी होली की तरह ही होता है क्योंकि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने फूलों की होली मनाई थी।

फुलेरा दूज पर होते हैं शुभ कार्य

फुलेरा दूज के दिन को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन शुभ कार्य किए जाते हैं जैसे शादी, नामकरण, नया व्यापार आदि इस त्यौहार के दिन अबूझ मुहूर्त का माना जाता है। इसका यह अर्थ होता है कि इस दिन पंचांग में कोई मुहूर्त देखकर ही मंगल कार्य किए जाते हैं इस पूरी तिथि को शुभ माना गया है।

क्या है फुलेरा दूज का महत्व

फुलेरा दूज का त्योहार भगवान श्री कृष्ण की याद में मनाया जाता है उन्होंने इस दिन पहली बार बिना रंगों के फूलों की होली खेली थी। यही कारण है कि इस दिन राधा रानी और भगवान श्री कृष्णा पर फूल बरसाए जाते हैं, इसके बाद राधा रानी और श्री कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग भी लगाया जाता है। बता दें कि, इस त्यौहार के साथ ही वसंत ऋतु के आगमन की खुशी मनाई जाती है। इसके अलावा पूरे ब्रज में आनंदित वातावरण बना रहता है फूलों की होली खेलने के साथ इस दिन मिठाइयां और माखन-मिश्री का प्रसाद भी बांटा जाता है।

कब है फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज का त्योहार इस वर्ष 11 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन सोमवार है। द्वितीया तिथि प्रारम्भ : 11 मार्च सुबह 10:44 बजे से द्वितीया तिथि समाप्ति : 12 मार्च सुबह 07:13 बजे

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT