अपनों को गणतंत्र दिवस के मौके पर भेजिए खास और सुंदर संदेश, बढ़ाए देशभक्ति की भावना

गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर भारतीय गर्व महसूस करता हुआ दिखाई देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपनों को कैसे शुभकामनाएं संदेश भेजकर इस खास पर्व की बधाई दे सकते हैं।

  • 328
  • 0

गुरुवार यानि आज के दिन 26 जनवरी 2023 को पूरे देश में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था। इसके बाद से ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को बेहद ही खास तरीके से मनाया जाता है। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर हर भारतीय गर्व महसूस करता हुआ दिखाई देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपनों को कैसे शुभकामनाएं संदेश भेजकर इस खास पर्व की बधाई दे सकते हैं।

1. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
Happy Republic Day 2023

2.भारतीय होने पर करो गर्व,
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व,
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ,
हर घर में तिरंगा लहराओ।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ।

3. याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
Happy Republic Day 2023

4. जब संस्कार, संस्कृति और शान मिले
ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. भारत के उन वीरो को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

7.  दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे हमारी शान है।
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक आप में जान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT