ये भारत के 8 बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन, जहां की खूबसूरती देख फिदा हो जाएंगे आप

न्यूली वेड्स कपल्स हनीमून पर बाहर जाने के बजाए भारत में ही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को आप अपने खास पल के लिए चुन सकते हैं।

  • 2609
  • 0

नवंबर महीने के बाद से ही दो चीज सबसे ज्यादा होती हुई नजर आती है। पहली कड़के की ठंडा पड़ती हुई दिखाई देती है। वही, दूसरी शादियों का सीजन शुरु हो जाता है। आप सोच रहे होंगे कि इस बार तो ठंड ही जबरदस्त पड़ेगी शादियों का सीजन थोड़ी पहले की तरह रहने वाला है। लेकिन आपकी गलतफहमी यहीं हम दूर कर देते हैं।

कोरोना काल ही क्यों न हो भारत में शादी के सीजन में किसी भी तरह से कम होती हुई नजर नहीं आ रही है। यहीं वजह है कि नवंबर और दिसंबर में इस बार शादियों के 7 बड़े मुहूर्त हैं। यानी समझ लीजिए ढेर सारी शादियों का आयोजन होना। दरअसल 25 नवंबर से देवउठनी एकादशी के दिन से शादियां होना शुरु हो जाएगी। इसकी वजह से यदि दिल्ली में शादियों की बात की जाए तो वो 4 हजार है। अब शादी के बाद किसी भी कपल के लिए अलग खास पल होता है हनीमून पर जाना। अब कोरोना के चलते कई लोग विदेश के बजाए देश की सैर करने का प्लान बनने में लगे हुए है। यदि आप भी उनमें से एक हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं बेस्ट हनीमून डेस्टीनेशन के बारे में यहां जाएं आप जा सकते हैं। जोकि कुछ इस तरह से है-

1. श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर की यह राजधानी शब्द के हर मायने में एक स्वर्ग है। हरी-भरी घाटियां, जगमगाती झीलें, ऊंचे पहाड़ और शानदार नजरे इसे भारत के एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन में से एक बनाते हैं जो आपको जीवन भर याद रहेगा। यहां तक कि बॉलीवुड भी इसकी सुंदरता से अछूता नहीं रहा है और श्रीनगर की गहरी, हरी घाटियों में कई फिल्मों की शूटिंग की गई है। हनीमूनर्स अपनी यात्रा पर अतिरिक्त रोमांस की एक चुटकी जोड़ने के लिए शिखर में रहना चुन सकते हैं!

कैसे जा सकते हैं: आप प्लेन, ट्रेन और कार के जरिए श्रीनगर जा सकते हैं।

इन चीज का ले सकते हैं अनुभव: स्कीइंग,साइटसीइंग, मुगल गार्डन, हाउसबोट, शिकारा की सवारी, खरीदारी, भोजन आदि का लुफ्त यहां उठा सकते हैं।

जाने का समय: मार्च से जून

2. गोवा

गोवा दुनिया में सबसे अच्छी हनीमून की जगहों में से एक है। गोवा के देहाती शहर में अपना हनीमून मनाने के लिए दुनिया भर से कपल यहां आते हैं। यहीं जगह आपको प्राचीन समुद्र तट, सुंदर दृश्य, गर्म मौसम और बहुत सारी मजेदार गतिविधियां प्रदान कराएगी। एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले कपल्स के पास यहां बहुत सारे विकल्प हैं। इसके अलावा, यहां के समुद्र तट पर मौजूद रिज़ॉर्ट बहुत रोमांटिक हैं।

कैसे जा सकते हैं: आप प्लेन, ट्रेन और कार के जरिए गोवा जा सकते हैं।

इन चीज का ले सकते हैं अनुभव:  नाइट लाइफ, गोवा का खाना, शॉपिंग, बीच, शानदार स्पोर्ट एडवेंचर।

जाने का सही समय: अक्टूबर से जनवरी है।

3. कूर्ग

दक्षिण भारत में कूर्ग एक आकर्षक छोटा सा शहर है जिसे भारत के स्कॉटलैंड के रूप में भी जाना जाता है। ये भारत में टॉप हनीमून डेस्टिनेशन में गिना जाता है। यह जगह काफी सुंदर है और कपल्स के लिए एकदम सही है। जहां वे एक साथ अकेले में बहुत समय बिता सकते हैं। नारंगी के बगीचे, कॉफी की खुशबू और आसपास की शानदार हरियाली आपके लिए परफेक्ट है। 

कैसे जा सकते हैं: कूर्ग की बात करें तो वो मैसूर, बंगलौर और मैंगलोर के साथ जुड़ा हुआ है। आप टैक्सी और बस के सहारे अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं। मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 160 किमी कुर्ग से दूर है। इसके अलावा आपको मैसूर तक की ट्रेन लेनी पड़ेगी।  जहां से 120 किमी का सफर तय करके आप पहुंच सकते हैं।

इन चीज का ले सकते हैं अनुभव : साइटसीइंग, कॉफी बागान, झरने, ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा

जाने का सही समय: अक्टूबर से मार्च और जनवरी से मई तक।

4. नैनीताल

हनीमून पर जाने वाले कपल के लिए उत्तराखंड का नैनीताल एकदम परफेक्ट है। खूबसूरत झील, बड़े-बड़े पहाड़ और कई सारी ऐसी जगह हैं जो इसे खूबसूरत बनाने का काम करती है। यहां तक की कपल बोट राइड्स भी कई सारी झील का लुफ्त उठाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे जाए नैनीतल: ये 67 राष्ट्रीय राज्यमार्ग से जुड़ा है। यहां तक की बसें भी यहां जाती है। पंतनगर एयरपोर्ट शहर से करीब 70 कि मी पर मौजूद है। वहीं,  काठगोदाम रेलवे स्टेशन नैनीताल के सबसे पास है।

इन चीज का ले सकते हैं अनुभव: झीलें, नाव की सवारी, स्वादिष्ट पकवान, बर्फीली जगह, मंदिर।

जाने का समय: अक्टूबर से अप्रैल

5. जैसलमेर

अगर आप अपने हनीमून को रॉयल्टी के साथ बिताना चाहते हैं तो राजस्थान आपके लिए परफेक्ट है। जैसलमेर एक भव्य शहर है जो शहर को इतिहास, महल, किले, हाथी और ऊंट की सवारी और बहुत कुछ दर्शाता है। इस शहर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के घर और किले रेतीले और सुनहरे रंग में रंगे होते हैं। यहां आप जाते हैं तो एक खूबसूरत पल का ही अनुभव आप करेंगे।

ऐसे पहुंचे जैसलमेर: प्लेन, रेल और सड़क के जरिए जा सकते हैं। इसके सबसे पास जो एयरपोर्ट है वो जोधपुर है। जोकि 300 किमी की दूरी पर मौजूद है।

इन चीज का ले सकते हैं अनुभव: ऊंट की सवारी, रेगिस्तान सफारी, किले और महल, खरीदारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रेत के टीले, रेगिस्तान कैम्पस, सूर्यास्त का शानदार सीन। 

जाने का सही समय: अक्टूबर से मार्च

6. शिमला

शिमला लंबे समय से हनीमून पर जाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इसे देश के किफायती हनीमून की जगहों में से एक माना जाता है। यह शानदार हिल स्टेशन नवविवाहितों के लिए एक बेहतरीन स्थान है। इसकी सुंदरता, खूबसूरत पहाड़ और आसपास का वातावरण एक नई जिंदगी के लिए परफेक्ट है।

ऐसे पहुंचे शिमला: शिमला हवाई अड्डा, जिसे जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा (20 किमी) भी कहा जाता है, वो सबसे पास वाला एक घरेलू हवाई अड्डा है जो नई दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों के लिए उड़ाने ऑपरेट करता है। वहीं, कालका रेलवे स्टेशन (96 किमी) देश के प्रमुख पड़ोसी शहरों के साथ हिल स्टेशन को जोड़ने वाला पास का एक रेलवे स्टेशन है।

इन चीजों का करें अनुभव: आइस स्केटिंग, ट्रैकिंग, हाईकिंग, स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, मंदिर, खरीदारी

जाने का सही समय: मार्च से जून

7. लक्षद्वीप

भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर में मौजूद एक भारतीय द्वीप समूह है लक्षद्वीप। वो अपने शानदार नजारे, बीच और अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे के लिए लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आप एक खूबसूरत जिंदगी की नई शुरुआत कर सकते हैं। 

ऐसे पहुंचे लक्षद्वीप: कोच्चि से चलने वाले जहाजों और उड़ानों के जरिए लक्षद्वीप पहुंचा जा सकता है। वहीं, इसके लिए हवाई पट्टी इस वक्त सिर्फ अग्टाटी द्वीप में मौजूद है।

इन चीजों का करें अनुभव: बीच, वाटर स्पोर्ट, स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्केलिंग

8.  ऊटी

तमिलनाडु का प्रसिद्ध शहर है ऊटी। जोकि कपल्स और प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। वहीं, ये हनीमून मानने के लिए एक बेस्ट डेस्टीनेशन माना जाता है। इस पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां खूबसूरती का सबसे बड़ा नमूना है नीलगिरी पर्वत।

ऐसे पहुंचे ऊटी:  वायुमार्ग से ऊटी पहुंचने के लिए कोयंबटूर सबसे पास का एयरपोर्ट है। वही, रेलमार्ग से वहां पहुंचने के लिए उदगमंडलम रेलवे स्टेशन काफी ज्यादा नजदीक है। सड़क मार्ग के तहत  मड्डुर और मैसूर होते हुए बांदीपुर पहुंचा जा सकता है। यह आपको मदुलाई रिजर्व पहुंचा देगा और फिर वहां से ऊटी।

इन चीजों का करें अनुभव: चाय बागान, पहाड़ियां, निलगिरी माउंटेन रेलवे लाइन, झील, भोजन।

जाने का सही समय: मार्च से जून

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT