शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन एक्ट्रेस ने यूं सेलिब्रेट किया करवा चौथ, देखें तस्वीरें-वीडियो

इस बार का करवा चौथ भी काफी ज्यादा धूमधाम से बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया है, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे बीवी हो तो ऐसी।

  • 2720
  • 0

करवा चौथ का दिन हर सुहागन के लिए एक बेहद ही खास दिन माना जाता है। यहीं वजह है कि आम नागरिक से लेकर सेलिब्रेटी भी इस दिन को पूरे रीति रिवाज के साथ मनाते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं अपने फैंस के साथ अपने इस अहम पल से जुड़ी खूबसूरत यादों को भी शेयर करते हैं। क्यों न आइए जानते हैं कि कैसे आपकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने सुहाग के लिए रखती हुई नजर आईं व्रत और दिए कई जबरदस्त फैशन गोल्स।


रवीना टंडन

रवीना टंडन करवा चौथ वाले दिन लाल कलर के सूट में नजर आई। उन्होंने माथे पर टिका लगाया हुआ था और हाथ में पूजा की थाली लिए हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की उसमें रवीना अपने पति से वीडियो कॉल करते हुए अपने व्रत को खोलती हुई नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें फैंस के दिल को छूने के लिए काफी साबित हुई।



शिल्पा शेट्टी 

शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन पोस्ट शेयर किए हैं, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने अपना करवा चौथ मनाया। शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर लाल कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। इसके बाद वो बाकी अपने दोस्तों के साथ एक वीडियो शेयर करती हुई नजर आईं। वहीं, एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ करवा चौथ का अपना व्रत खोलते हुए नजर आईं।


काजोल

एक्ट्रेस काजोल हमेशा अपने मजेदार अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। भले ही वो कई सालों से ये व्रत रख रही है, लेकिन उन्होंने जो तस्वीरें इस बार शेयर की है उसमें वो हंगर गेम्स सीरीज की झलक फैंस को दिखा रही है। तस्वीरों में उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ बेहद ही शानदार तरीके से नजर आई है। उन्होंने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो लाल साड़ी के साथ निक के साथ नजर आ रही है। वहीं, एक तस्वीर में प्रियंका पूजा की थाली लिए हुए दिखाई दे रही है। वैसे कुछ भी कहो उनका नाम देसी गर्ल उन पर फिट बैठता है।


कपूर परिवार

वहीं, कपूर परिवार ने बिल्कुल अलग ही अंदाज में करवा चौथ को मनाया। पूरा कपूर परिवार एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आया।  उस फ्रेम में करीना कपूर खान, तारा सुतारिया और आदर जैन के बाकी सदस्यों के साथ नजर आए।



नेहा कक्कड़ 

शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ वाले दिन नेहा कक्कड़ लाल सूट और चूड़ा पहने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ जमकर मस्ती में झूमती हुई नजर आईं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। नेहा के इस वीडियो को16 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। उनके फैंस इस पर रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।


नताशा दलाल

वहीं, एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल लाल जोड़े में संजय कपूर की पत्नी माहीप कपूर,  शिल्पा शेट्टी, कृष्णा लुल्ला और नीलम कोठारी संग बैठी हुई नजर आई हैं। फैंस का ऐसा कहना है कि शादी से पहले नताशा ने वरुण धवन के लिए व्रत रखा था।


अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी करवा चौथ के दिन को बेहद ही खास तरीके से मनाया है। अर्पिता ने इसकी झलक अपने फैंस को दिखाई है, जिसमें वो अपने पति के साथ लाल जोड़े में ये त्योहार मनाती हुई नजर आई है। वहीं, आयुष शर्मा कैजुअल टी शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।


सपना चौधरी

शादी के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपना पहला करवा चौथ मनाती हुई नजर आई है। लाल कलर की साड़ी के साथ-साथ क्रीम कलर की चुनरी में वो बेहद ही प्यारी लग रही है। वहीं, उनके पति लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT