सऊदी अरब और दुबई में हुआ चांद का दीदार, भारत में कब शुरू होगा रमजान का महीना

रमजान का महीना पवित्र माना जाता है यह मुस्लिम कैलेंडर का नौवां महीना होता है जिसका खास महत्व होता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 58
  • 0

रमजान का महीना पवित्र माना जाता है यह मुस्लिम कैलेंडर का नौवां महीना होता है जिसका खास महत्व होता है। रमजान को काफी महत्व दिया जाता है, क्योंकि इसके पीछे यह मानता है कि कुरान का अनावरण इसी पवित्र महीने के दौरान किया गया था। बता दें कि, सऊदी अरब में रमजान के चांद का दीदार हो चुका है, यानी की 11 मार्च सोमवार से यह शुरू हो चुका है। इसके अलावा अब ईशा की नमाज के बाद दो पवित्र मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू होगी। 

भारत में कब शुरू होगा रमजान ?

रमजान का पाक महीना चांद को देखकर तय किया जाता है, इस महीने की शुरुआत सऊदी अरब में सबसे पहले हुई है। यहां पर सबसे पहले रमजान का पहला चांद देखने को मिलता है। इस तरह से सऊदी में चांद दिखने के साथ ही रोजे भी आज से शुरू हो गए हैं। वहीं, भारत और पाकिस्तान की बात करें तो यहां पर चांद सऊदी अरब के एक दिन बाद नजर आता है, इसलिए यहां पर रोजे 12 मार्च को रखे जाएंगे।

रमजान में क्या-क्या होता है ?

रमजान के पाक महीने में मुसलमान का रोजा रखना अनिवार्य होता है। सुबह सहरी के साथ रोजा शुरू करते हैं और जैसे ही सूरज डूब जाता है, इफ्तार करके रोजा तोड़ा जाता है।

रमजान का पाक महीना आत्म-संयम और आत्म-अनुशासन का अभ्यास का प्रमाण होता है। इस महीने में लोगों द्वारा की गई इबादत बाकी महीनों के मुकाबले फलदाई साबित होती है।

इस महीने में रमजान-मुबारक और रमजान-करीम कहकर एक दूसरे को बधाइयां दी जाती है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT